Breaking News

पुलिस प्रताड़ना से 22 वर्षीय ने खाया जहर शव थाने के सामने सड़क पर रखकर किया चक्काजाम देखिए विडियो,

नीमच,

अजीमुल्ला खान ब्यूरो रिपोर्ट,

01/Nov/2022,

मनासा मे सोमवार सुबह 11 बजे से थाने के बाहर आक्रोशित लोग एक युवक का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बबलू पिता बालूराम बागरी निवासी पुलिस कॉलोनी के पास मनासा है। बबलू  मंडी में हम्माली का काम करता है। करीब एक साल पहले एक लडकी लापता हो गई थी। पुलिस को शक है कि लडकी को भगाने वाला युवक बबलू का दोस्त है। बबलू ने बीती रात को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों का आरोप है कि चार माह से लगातार मनासा पुलिस द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था। पूर्व में भी थाने बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। रविवार को मनासा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी नरेंद्र नागदा, राजकुमार, चंद्रशेखर व एक अन्य पुलिसकर्मी उसके घर आए थे और उससे आधार कार्ड लेकर गए और बोले कि सोमवार को थाने आना है। पुलिस वालो की प्रताडना के कारण बबलू ने आत्महत्या की है। परिजन व अन्य लोग पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अडे हुए है। रामपुरा मार्ग पर चक्काजाम, प्रभारी मंत्री मुदार्बाद के नारे लगे मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने मनासा थाने के बाहर मनासा रामपुरा मार्ग पर चक्काजाम शुरू कर दिया। सडक पर शव को रखा गया है। प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर भी मनासा के दौरे पर है। चौकडी में कार्यक्रम है। प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए जा रहे है। इधर बडे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले में समझाइश दी जा रही है। कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पालीवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आर सागर कच्छावा, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर सहित कई कांग्रेस के नेता मृतक के परिजन के समर्थन में सडक पर उतरे है

देखिए विडियो,

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …