Breaking News

बड़ौदा में कोविड केयर सेंटर बनाकर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाए,

श्योपुर,

06/May/2021,

 रामस्वरूप गुर्जर ,

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बड़ौदा तहसील मुख्यालय पर कोविड केयर सेंटर बनाया जाए व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था करके प्राथमिक स्तर पर कोरोना के मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जाए यह मांग किसान स्वराज संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला ने जिला प्रशासन से की है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कोराना महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है हर गांव में संक्रमण बढ़ता जा रहा है ऐसे में जिला चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीज बहुत अधिक भर्ती हो रहे हैं जिला चिकित्सालय में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व अनेक मरीज मौतों का शिकार हो चुके हैं ऐसे में जिला चिकित्सालय के साथ साथ तहसील स्तर पर भी कोविड केयर सेंटर खोलकर कोरोना से संक्रमित मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जानी चाहिए इसलिए बड़ौदा में कोविड केयर सेंटर बनाकर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करें ताकि क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा सके,

Check Also

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध-रतलाम जिले में नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 15,000 रुपए तक जुर्माना-पिपलोदा क्षेत्र में टीम की तत्परता एक ही दिन में रोके गए तीन बाल विवाह-मानवाधिकार आयोग की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता 2026, के लिए आवेदन आमंत्रित-नापतौल विभाग ने जप्त किये अमानक पैकेज बंद वस्तु- नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन-रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन

🔊 Listen to this रतलाम अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा रतलाम जिले में  …