Breaking News

बारातियों का स्वागत सेनेटाइज कर और मास्क लगा कर किया गया सेनेटाइजर, मास्क की पूजा और सेनेजाइजर युक्त पानी से पैर पूजन की रस्म निभाई गयी।

बारातियों का स्वागत सेनेटाइज कर और मास्क लगा कर किया गया
सेनेटाइजर, मास्क की पूजा और सेनेजाइजर युक्त पानी से पैर पूजन की रस्म निभाई गयी।

पलसोड़ा : आज से कुछ माह पूर्व तक हर माता पिता अपने अपने बच्चों का विवाह भव्यता के साथ किया करते थे, मेहमानों का स्वागत मिठाई पान, ड्रायफूट, फूल मालाओं आदि से स्वागत किया जाता था।
किंतु कोरोना महामारी के दौरान विवाह की परंपरा भी बदल गयी हैं ग्राम की आंगनबाडी कार्यकर्ता ताराबाई पांचाल ने सेनेटाइजर और मास्क के लिये पूरे ग्राम को जागरूक कर रही तो उन्होंने इस विवाह में भी कोरोना से बचाऊ के लिये सेनेटाइजर और मास्क के उपयोग की पहल की।
प्रीति पांचाल संग अशोक पांचाल के विवाह में कुल 12 मेहमान बारात में आये। मेहमानों का स्वागत सेनेटाइज कर और मास्क व सेनेटाइजर भेंट कर किया गया ।
इस अनोखी शादी में सेनेटाइजर से दूल्हा दुल्हन के हाथ और पैरों को भी घुलाया गया वही आज बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिये सबसे अहम सेनेटाइजर और मास्क की पूजा भी गयी। ये अनोखी शादी आसपास के गांव में चर्चा का विषय बन गयी।
दूल्हा अशोक पिता बनवारीलाल रुक्मा बाई पांचाल सुनेड़ा तहसील बड़नगर जिला उज्जैन से बारात ग्राम पलसोड़ा में दुल्हन प्रीति पिता जगदीश जीवन बाई पांचाल जवाहर नगर रतलाम विवाह का आयोजन दुल्हन की नानाजी तारादेवी पांचाल निवासी पलसोड़ा के निवास पर की गयी।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …