Breaking News

भारत को महान बनाने के मिशन का नाम है भाजपा:- डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी,

रतलाम,

07/No2024,

मे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला निर्वाचन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने मार्गदर्शन दिया। जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, विधायक डॉ.चिंतामणि मालवीय, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया , संगीता चारेल एवं जिला सहनिर्वाचन अधिकारी महेश सोनी मंचासीन रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की

संगठन पर्व कार्यशाला में जिला निवार्चन अधिकारी श्री सोलंकी ने कहा कि भाजपा सदस्य होना गौरव की बात है। भाजपा तो भारत को महान बनाने के मिशन का नाम है। आज यह पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है, लेकिन इस मुकाम पर आने के पीछे लम्बा संघर्ष छुपा है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जो बैठक और कार्यशाला करके समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। आज मध्यप्रदेश का संगठन पूरे देश मे आदर्श बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को वर्ष 2003 के पहले प्रदेश की स्थिति का ध्यान होना चाहिए। इससे ही उन्हे भाजपा की सरकार के कार्यो की सही जानकारी मिलेगी। प्रदेश मे सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे है। सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि रतलाम जिले मे भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुआ है।संगठन पर्व के तहत् अब 7 , 8 , 9 नवम्बर को मंडल की कार्यशाला होगी। इसके बाद 12 से 14 तक शक्ति केन्द्र पर होगी और 14 से 20 नवम्बर तक बुथ समितियों का गठन होगा।

आलोट विधायक डॉ. मालवीय ने कहा कि देश मे भाजपा की ऐसी पार्टी है जिसमे लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते है| परिवारवाद को कोई स्थान नहीं दिया जाता है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
जावरा विधायक डॉ.पांण्डेय ने कहा कि भाजपा मे संगठन ही सर्वोपरि है| सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी ने सबका डाटा एकत्र किया है। इससे पार्टी और मजबूत होगी।जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बडा सामाजिक और वैचारिक संगठन है। पार्टी के संविधान अनुसार सबको चुनाव सम्पन्न कराना है।

आरंभ मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि जिले मे भाजपा के 2,56,000 सदस्य बने है। सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। संगठन चुनाव की प्रक्रिया बूथ कमेटी के गठन से शुरू होगी। कार्यकर्ता सदस्यता के सारे कार्य आगामी दिनों मे पूर्ण कर लेवे।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया आभार निवार्चन सह अधिकारी महेश सोनी माना।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …