Breaking News

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की टीम आलोट के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया

आलोट,

08/मार्च/2021,


मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की टीम आलोट के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर ब्लॉक समन्वय शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि महिलाओं के माध्यम से समाज में अनेक परिवर्तन के कार्य चलते रहते हैं और समाज को नई दिशा देने का काम नारी शक्ति करती है महिला शक्ति का सम्मान एक दिन नहीं प्रतिदिन होना आवश्यक है इसके लिए जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करती है ।।महिलाओं की अनेक योजनाओं को लेकर शक्ति को जागृत करने का कार्य सामजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा जन अभियान परिषद कर रहा है।। इस अवसर पर बरगढ़ युवक मंडल के मध्यम से लायंस क्लब की महिला पदाधिकारियों एवं संस्था में कार्यरत समस्त महिला कर्मचारी का सम्मान भी परिषद की टीम के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अजय राठोर ,मिथलेश जोशी ,जगदीश चंद्र शर्मा ,किशोर सिंह डोडिया, राकेश शर्मा ,भूपेंद्र सिंह सोलंकी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …