Breaking News

मेडिकल कॉलेज फीवर क्लीनिक तैयार हुआ, कलेक्टर चौहान ने मरीजों के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की,

मेडिकल कॉलेज फीवर क्लीनिक तैयार हुआ,
कलेक्टर चौहान ने मरीजों के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की,

रतलाम मेडिकल कॉलेज में फीवर क्लिनिक बनकर तैयार हो गया है जहां सर्दी खांसी बुखार तथा अन्य बीमारियों के मरीजों का परीक्षण किया जा सकेगा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शाम मेडिकल कॉलेज पहुंचकर फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया व्यवस्थाएं देखी इस दौरान कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित एवं अन्य अधिकारियों डॉक्टर्स के साथ बैठक लेकर कोरोना मरीजों के उपचार व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे डॉ बीएल तापड़िया तथा अन्य डाक्टर उपस्थित थे, कलेक्टर ने बैठक में कोरोना मरीजों के उपचार प्रबंध विभिन्न विभागों के बीच आवश्यक समन्वय मरीजों की देखभाल उनके भोजन दवाई आदि प्रबंध ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता इत्यादि की समीक्षा करते हुए समस्त व्यवस्थाएं नियोजित ढंग से रखने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने कंटेंटमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया,

कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार रात्रि शहर के कंटेंटमेंट क्षेत्र मोमिनपुरा नयापुरा का निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी मौजूद थे
बाल चिकित्सालय का एसएनसीयू संक्रमण मुक्त करने के लिए कार्रवाई आरंभ,
कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशन में रतलाम बाल चिकित्सालय की स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट का फ्यूमीगेशन किया जाकर उसे संक्रमण मुक्त करने के लिए कार्य आरंभ कर दिया गया है डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा उपाय किए जाकर एसएनसीयू को पूर्ण रूप से संक्रमण मुक्त एवं सुरक्षित किया जाएगा कार्य संभवत मंगलवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा एसएनसीयू की इंचार्ज भारती गहलोत द्वारा कार्य करवाया जा रहा है,

Check Also

नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को दिए जा रहे आधुनिक यंत्रों के उपयोग के डिमोस्ट्रेशन-नेशनल लोक अदालत का 14 मार्च शनिवार को आयोजन-चांदनी चौक से लक्कड़पीठा पुलिया तक हटाया अतिक्रमण-किराये की राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकानें सील-नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को विद्युत, संपत्ति कर एवं जलकर में मिलेगी छूट-02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जप्त

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नरवाई प्रबंधन …