Breaking News

रतलाम के डोंगरे नगर निवासी 81 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष जिन्हें 4 दिसंबर को भर्ती किया गया था उनकी मृत्यु 6 दिसंबर को हो गई, कल रतलाम मे कोरोना की कहर फिर से तेज़ रतलाम जिले मे कोरोना पोज़िटीव 37 मरिज मिले, पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ और विशेष ट्रेनें प्रभावित,

रतलाम,

7 दिसंबर 2020,

कल दिनांक में रतलाम के कसारा बाजार की 26 वर्षीय महिला, पीएनटी कॉलोनी की 78 वर्षीय महिला, बसंत कॉलोनी की 30 वर्षीय महिला, चांदनी चौक के 39 वर्षीय पुरुष, टाटानगर के 67 वर्षीय पुरुष, लोटस सिटी महावीर नगर की 62 वर्षीय महिला, राजस्व कॉलोनी की 29 वर्षीय महिला, वेद व्यास कॉलोनी के 42 वर्षीय पुरुष, अमृत सागर कॉलोनी के 50 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर की 52वर्षीय महिला, न्यू रेलवे कॉलोनी की 41 वर्षीय महिला, एमपी नगर की 38 वर्षीय महिला, गोकुलधाम के 48 वर्षीय पुरुष, ओल्ड रेलवे कॉलोनी की 36 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर के 42 वर्षीय पुरुष, धान मंडी की 59 वर्षीय महिला, धामनोद की 60 वर्षीय महिला, रतलाम के डोंगरे नगर की 33 वर्षीय महिला, ग्राम बाजन खेड़ा के 70 वर्षीय पुरुष, रतलाम प्रताप नगर के 54 वर्षीय पुरुष, लक्कड़पीठा के 45 वर्षीय पुरुष, मंगल मूर्ति की 32 वर्षीय महिला 7 वर्षीय बालक, इंदिरा नगर के 50 वर्षीय पुरुष, जीएमसी परिसर के 31 वर्षीय पुरुष, राव टी के 48 वर्षीय पुरुष, बंजली की 18 वर्षीय युवती, राजीव नगर की 57 वर्षीय महिला, नेहरू नगर की 55 वर्षीय महिला, अलकापुरी की २१ वर्षीय युवती,रेलवे कॉलोनी के 20 वर्षीय युवक, लेनाड सिटी के 66 वर्षीय पुरुष, जीएमसी परिसर की 21 वर्षीय युवती, राजेंद्र चौक आलोट के 84 वर्षीय पुरुष, रतलाम अरिहंत परिसर के 45 वर्षीय पुरुष, सरस्वती नगर करमदी रोड के 77 वर्षीय पुरुष, घास बाजार के 90 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव कुल पॉजिटिव सैंपल 37,
रतलाम के डोंगरे नगर निवासी 81 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष जिन्हें 4 दिसंबर को भर्ती किया गया था उनकी मृत्यु 6 दिसंबर को हो गई,

रतलाम,

7 दिसंबर 2020,
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ और विशेष ट्रेनें प्रभावित
पंजाब में पिछले दिनों चल रहे किसान आंदोलन के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अत: कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है तथा कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और तदनुसार शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-

शॉर्ट टर्मिनेटेड/ शॉर्ट ओरिजिनेटेड ट्रेनें,

1). 7 दिसम्‍बर, 2020 को छूटने वाली ट्रेन संख्‍या 02925 बांद्रा टर्मिनस- अमृतसर स्पेशल ट्रेन को चंडीगढ़ में शॉर्ट टर्मिनेट किया जायेगा तथा यह चंडीगढ़ एवं अमृतसर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके फलस्‍वरूप, 9 दिसम्‍बर, 2020 को छूटने वाली ट्रेन संख्‍या 02926 अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को चंडीगढ़ से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जायेगा तथा यह अमृतसर एवं चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
2). 7 दिसम्‍बर, 2020 को छूटने वाली ट्रेन संख्‍या 09025 बांद्रा टर्मिनस- अमृतसर स्पेशल ट्रेन को चंडीगढ़ में शॉर्ट टर्मिनेट किया जायेगा तथा यह चंडीगढ़ एवं अमृतसर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके फलस्‍वरूप, 9 दिसम्‍बर, 2020 को छूटने वाली ट्रेन संख्‍या 09026 अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को चंडीगढ़ से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जायेगा तथा यह अमृतसर एवं चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
डायवर्टेड ट्रेन:
6 दिसम्‍बर, 2020 को छूटी ट्रेन संख्‍या 02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग अमृतसर- जनडियाला- व्‍यास की बजाय अमृतसर- तरन तारन- व्‍यास के रास्ते चलाया जायेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्‍त परिवर्तनों को ध्यान में रखें।

Check Also

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध-रतलाम जिले में नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 15,000 रुपए तक जुर्माना-पिपलोदा क्षेत्र में टीम की तत्परता एक ही दिन में रोके गए तीन बाल विवाह-मानवाधिकार आयोग की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता 2026, के लिए आवेदन आमंत्रित-नापतौल विभाग ने जप्त किये अमानक पैकेज बंद वस्तु- नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन-रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन

🔊 Listen to this रतलाम अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा रतलाम जिले में  …