Breaking News

रतलाम जिले के नामली थाना प्रभारी निलंबित, क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय मामले में एसपी गौरव तिवारी ने की कार्रवाई,

रतलाम जिले के नामली थाना प्रभारी निलंबित, क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय मामले में एसपी गौरव तिवारी ने की कार्रवाई,


नामली थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मोतों एवं अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आने के बाद एसपी गौरव तिवारी ने कार्रवाई करते हुए नामली थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है और उन्हें रक्षित लाइन अटैच कर दिया है। एसपी गौरव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामली थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे को अप्रैल माह में क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखित और मौखिक रूप से कई बार निर्देश दिए गए। रेडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी उन्हें कार्रवाई के लिए कहा गया। लेकिन इसके बावजूद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई । लाकडाउन के दौरान थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर एक घर से दो लोग शराब पीकर निकलते पाए गए थे। इस पर भी उन्हें कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से 4 लोगों की जान चली गई ,वहीं तीन लोगों की आंख की रोशनी चली गई और वे इलाजरत हैं। एसपी गौरव तिवारी के अनुसार संपूर्ण जिले में लाकडाउन के दौरान भी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ थाना प्रभारी द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से उक्त घटना होना परिलक्षित हो रहा है। एसपी गौरव तिवारी ने इस मामले में थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …