Breaking News

रतलाम जिले में भी 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण आरंभ, खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन के 2 प्रकरणों में कुल 6 लाख 23 हजार का अर्थदंड वसूला गया, कलेक्टर ने किया जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ,

रतलाम,

03/Dec/2021,

रतलाम जिले में भी 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु के स्कूली बच्चों का टीकाकरण आरंभ किया गया। प्रथम दिवस 23 हजार से ज्यादा बच्चों को को वैक्सीन टीके लगाए गए। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम निरीक्षण के लिए रतलाम की आनंद कॉलोनी स्थित नवीन कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल पहुंचे जहां बालिकाओं के वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े, एसडीएम अभिषेक गहलोत उपस्थित थे कलेक्टर ने बालिकाओं से चर्चा भी की, स्कूल के स्टाफ से भी चर्चा करते हुए वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि 3 जनवरी को रतलाम जिले में 154 स्कूलों में वैक्सीनेशन किया गया। उन्हीं स्कूलों में 4 जनवरी को भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। इनमें शासकीय तथा प्राइवेट दोनों प्रकार के स्कूल सम्मिलित हैं। जिले में स्कूलों में 15 से 18 वर्ष आयु के दर्ज 67 हजार बच्चों का वैक्सीनेशन  किया जाएगा। इसके अलावा 20 हजार ड्रॉपआउट बच्चे भी ढूंढकर वैक्सीनेट किए जाएंगे,

रतलाम,

03/Dec/2021,

न्यायालय कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन के दो प्रकरणों में दो व्यक्तियों से कुल 6 लाख 23 हजार 750 रूपए अर्थदंड वसूला गया है बताया गया है कि जिले के ग्राम बिलड़ी तहसील बाजना के रंगू पिता दम्मा के विरुद्ध मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 2019 के तहत अवैध खनिज उत्खनन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था जिसमें रंगू पर 4 लाख 77 हजार 500 रूपए का अर्थदंड किया जाकर वसूला गया। इसी प्रकार दशहरा मैदान शाजापुर निवासी दिलीपसिंह पिता पदमसिंह पर मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अवैध उत्खनन के मामले में 1 लाख 46 हजार 205 रुपए अर्थदंड किया जाकर वसूला गया,

रतलाम,

03/Dec/2021,

कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम द्वारा पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किए गए जिला स्तरी कंट्रोल रूम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, सीईओ जमुना भिड़े, एसडीएम अभिषेक गहलोत, सीएसपी हेमंत चौहान, लोक सेवा प्रबंधक अंकित बघेल, सहायक प्रबंधक विकास कुशवाहा आदि उपस्थित थे जिला स्तरीय कंट्रोल रूम आपदा प्रबंधन की समस्याओं को दर्ज करने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों को दर्ज कर निराकरण के लिए बनाया गया है जो कलेक्टर के निर्देश अनुसार 24 घंटे कार्य करेगा, इस पर 7 कर्मचारियों की तैनाती की गई है,

 

 

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …