Breaking News

 रतलाम जिले में 430 परिवारों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, आईटीआई रतलाम में रोजगार मेला 11 फरवरी को, वैकमेट इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार देने के लिए कैंपस प्लेसमेंट 10 फरवरी को,

रतलाम,

03/Fev/2022,

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुग्रह सहायता योजना के तहत रतलाम जिले में उन परिवारों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है जिन परिवारों में किसी की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। जिले में अब तक उक्त योजना के तहत 430 परिवारों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। योजना में प्रति व्यक्ति के मान से परिवार को 50 हजार रूपए सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुग्रह सहायता योजना के तहत जिले में 1030 आवेदन अब तक प्राप्त हुए हैं इनमें से 604 आवेदनों को स्वीकृति दी गई है। 71 आवेदन खारिज किए गए। स्वीकृत 604 आवेदनों में से 430 आवेदनों में संबंधित परिवारों को सहायता राशि पहुंचाई जा चुकी है। स्वीकृत शेष आवेदनों में परिवारों के बैंक खातों में शुक्रवार तक राशि पहुंच जाएगी। इसके अलावा 355 आवेदनों में स्वीकृति की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। योजना के तहत कलेक्टर कार्यालय की अधीक्षक शाखा में आवेदन दिए जा सकते हैं। जनपद पंचायत कार्यालयों में भी आवेदन दिया जा सकता हैं,

रतलाम,

03/Fev/2022,

शासकीय आईटीआई परिसर रतलाम में आगामी 11 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा पात्रे युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष आयु के केवल पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कंपनी प्रा वर्ष 2016 से 2021 की अवधि के  50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा दसवीं तथा 60 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई के उत्तीर्ण युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी फीटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, पेंट टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेस, ऑपरेटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक तथा ऑटोमोबाइल पदों के लिए भर्ती करेगी चयनीत युवाओं को 20100 रूपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। कैंटीन, डॉरमेट्री सुविधाएं, सब्सिडाइज्ड रेट पर मिलेंगी। रोजगार मेले का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से होगा। इच्छुक युवा अपने आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, कक्षा दसवीं तथा आईटीआई उत्तीर्ण की मार्कशीट छायाप्रति साथ लावे,

रतलाम,

03/Fev/2022,

शासकीय आईटीआई संस्था परिसर में आगामी 10 फरवरी को उज्जैनी जिला धार की वैकमेट इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष युवाओं को रोजगार देने के लिए प्लेसमेंट आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार द्वारा दी गई,

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …