Breaking News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा अकलतरा पुलिस के हत्थे आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ़्तार करने में अकलतरा पुलिस को मिली सफलता आरोपी की पीड़िता से फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई थी

जांजगीर चांपा सक्ति छत्तीसगढ़,

17/Oct/2022,
महेंद्र बघेल ब्यूरो रिपोर्ट 
आरोपी खुद को हाई कोर्ट का वकील बताकर पीड़िता को शादी के लिए करता रहा गुमराह आरोपी पूर्व से शादीशुदा एवं उसके बच्चे है आरोपी भरत कंवर निवासी बाना को दिनांक 15.09.22 को भेजा गया न्यायिक रिमांड में थाना अकलतरा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने दिनांक 14.10.22 को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह अप्रेल 2022 में सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से ग्राम बाना निवासी भरत कंवर से जान पहचान हुई थी, आरोपी भरत कंवर हाई कोर्ट बिलासपुर में वकील हूं शादी नही हुआ है कहते हुए अपने झांसे में फंसाकर पीडिता को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया पीड़िता के द्वारा आरोपी को शादी कर अपने घर ले जाने के लिए बोलने पर आरोपी द्वारा शादी की बात को टाल गया, दिनांक 13.10.22 को पीड़िता को पता चला की आरोपी भरत कंवर पूर्व से शादी शुदा है तथा उसके बच्चे है जिस पर पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 476/2022 धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अकलतरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी भरत कंवर उम्र 27 वर्ष निवासी बाना को दिनांक 15.10.22 को गिर0 कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया, आरोपी को गिरफ्तार करने में निरी लखेश केंवट, उनि, गजालाल चन्द्राकर आर. विरेन्द्र भैना एवं म.आर. रश्मि भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …