Breaking News

सेवा पखवाड़े के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष तथा विधायक की उपस्थिति में सातरुंडा में श्रमदान किया गया

रतलाम,

21 सितम्बर 2022,

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 21 सितंबर को सेवा पखवाड़े के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर जनभागीदारी से कार्य करते हुए एकत्रित कूड़े कचरे के ढेर, प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर निष्पादित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े, एसडीएम कृतिका भीमावद, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईडा, जनपद पंचायत सदस्य पेपाबाई, ग्राम पंचायत सरपंच राजूबाई, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी करजरे आदि उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणजनों से सफाई के प्रति जागरूकता की अपील की गई। स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। गांव के घर-घर से कचरा एकत्रित करने के लिए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाई गई। सातरुंडा चौराहे पर आम जनता की सुविधा के लिए सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …