Breaking News

पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई— किराने की दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम

01/Dec/2025

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई कर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना शिवगढ़ प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अनीषा जैन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। दिनांक 30.11.2025 को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राकेश पिता रायसिंह कटारा अपनी किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर राहगीर पंचान, हमराह स्टाफ व मुखबिर पंचनामा तैयार कर त्वरित दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी राकेश पिता रायसिंह कटारा, उम्र 35 वर्ष, निवासी राजापुरामाताजी, थाना शिवगढ़ अपनी दुकान पर मिला। दुकान के अंदर छुपाकर रखे गए शराब के कार्टन चेक करने पर विभिन्न ब्रांड की बीयर एवं अंग्रेजी/देशी शराब बड़ी मात्रा में जप्त की गई। संपूर्ण माल बिना लायसेंस के रखने व विक्रय करने पर प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। मौके पर ही पंचान उपस्थित साक्षियों के समक्ष शराब जप्त की गई। आरोपी राकेश कटारा को धारा 35 BNS की नोटिस देकर विधिवत गिरफ्तार किया।

सराहनीय भूमिका :– प्रशिक्षु डीएसपी/थाना प्रभारी सुश्री अनीषा जैन, आरक्षक 519 बिल्लरसिंह, सैनिक 400 शंकरलाल की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …