रतलाम
आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन ( आकास ) रतलाम एवं अन्य आदिवासी सामाजिक संगठनों द्वारा दिनांक 01/05/2026 को स्वर्गीय रविशंकर खराड़ी ( पटवारी) हल्का नम्बर 34, खजूरी सोलंकी तहसील, आलोट जिला रतलाम ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी उस प्रकरण में नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया था… उसके पश्चात…परिजनों एवं समस्त कर्मचारी संगठनों द्वारा.. नायब तहसीलदार सविता राठौड़ के खिलाफ FIR की मांग पर अड़े थे… लेकिन पुलिस प्रशासन ने 7 दिन का समय माँगा था.. जाँच एवं कार्यवाही के लिए… लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण आज समस्त संगठनों ने आत्महत्या के उकसाने के मामले न्याय दिलाने के लिए निम्न मांगो को लेकर आज कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम को ज्ञापन सौंपा गया।
(1) आरोपी नायब तहसीलदार सविता राठौर पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएं। (2) मामले की निष्पक्ष एवं समय सीमा में जांच कर दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाईकी जाएं। (3) पीड़ित परिवार को न्याय , उचित मुआवजा एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। (4) यदि समय रहते स्वर्गीय रविशंकर खराड़ी एवं पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा।
इस अवसर पर आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) रतलाम के जिलाध्यक्ष डी एल निनामा, उपाध्यक्ष डॉ भरत निनामा, डॉ अभय ओहरी,आर सी मईड़ा, आर एल निनामा, मानसिंह मईड़ा, ऊंकार भूरिया, चंदू मईडा, दिनेश माल, किशन चारेल, वीरसिंह डोडियार, लालसिंह चारेल, गौतमसिंह गणावा। जगदीश गणावा, सुभाष बारिया, दिनेश खराड़ी, प्रकाश मईडा, कैलाश खराड़ी, विकास चारेल, शांतिलाल निनामा,एवं अन्य कई कर्मचारियों ने ज्ञापन में भाग लिया..!!

Bharat24x7News Online: Latest News