Breaking News

निर्दलीय विधायक डोडियार ने लाड़ली बहना योजना की राशि 5000 रुपए तक बढ़ाने की माँग की

रतलाम

03/Jun/2024

सैलाना सीट से मध्यप्रदेश के इकलोते निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की माँग की है। डोडियार ने कहा कि एक ओर जहाँ महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही वहीं दूसरी ओर बेरोज़गारी दर भी बढ़ती जा रही है। पत्र में उल्लेख किया कि महिलाओं के निजी जीवन में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 1000 – 1200 रुपए बहुत कम होते है इसलिए लाड़ली बहना की राशि बढ़ाकर 5000 रुपए करने की माँग की।डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखे पत्र में तर्क दिया कि राशि बढ़ाने से महिलाएँ आत्मनिर्भर हो सकेगी वही उन पर आश्रित बच्चों का ठीक से पालन पोषण कर सकेगी।

Check Also

एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह अंतर्गत मीडिया ब्रीफिंग की गई एंटीबायोटिक का अनावश्यक प्रयोग ना किया जाए-ए आर टी केंद्र रतलाम ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया-मरम्मत कार्य के चलते लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 237 रात्रिकालीन अवधि में रहेगा बंद-हिसार–तिरुपति स्पेशल एक्सप्रेस के चार–चार फेरे बढ़ाने का निर्णय-11 से 21 दिसम्बर तक आयोजित होगा त्रिवेणी मेला महापौर परिषद ने दी मेला आयोजन की स्वीकृति- खेल चेतना मेला में बालिका क्रिकेट रहेगा आकर्षण का केंद्र 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल महाकुंभ तैयारियों को लेकर हुई बैठक क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

🔊 Listen to this रतलाम 24/Nov/2025 एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह 18 से 24 नवंबर के अंतर्गत …