Breaking News

शिवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता,  

रतलाम

जिले में महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए मुख्य आरोपी सहित सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है थाना शिवगढ़ क्षेत्र के फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 14.01.2026 को शाम लगभग 05:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाई गई है। इस संबंध में थाना शिवगढ़ पर अपराध क्रमांक 011/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर बालिका की खोजबीन प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को गुजरात राज्य के भुज से सुरक्षित दस्तयाब किया गया दस्तयाबी के उपरांत पीड़िता के कथन एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(2)(m), 142 बीएनएस एवं 5/6, 5(j)(ii) पोक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अनिल पिता जीवणा देवदा (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम माल्दाखेड़ी थाना शिवगढ़ को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी की सहायता करने वाले उसके पिता जीवणा उर्फ जीवन देवदा (उम्र 53 वर्ष) एवं मामा गौतम कटारा (उम्र 36 वर्ष), निवासी खेरियारूण्डी, थाना रावटी को भी पृथक-पृथक गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत माननीय न्यायालय पोक्सो एक्ट, रतलाम के समक्ष प्रस्तुत किया गया है  प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP-43-EK-6614 (कीमत लगभग ₹50,000/-) पीड़िता का कमर का चांदी का छल्ला एवं हाथ की चांदी की चूड़ी (कीमत लगभग ₹20,000/- अनिल पिता जीवणा देवदा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम माल्दाखेड़ी (मुख्य आरोपी) जीवणा उर्फ जीवन देवदा, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम माल्दाखेड़ी (सहयोगी) गौतम पिता मांगु कटारा, निवासी खेरियारूण्डी, थाना रावटी (सहयोगी) उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक रणजीतसिंह मकवाना, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, उपनिरीक्षक अजमेरसिंह भुरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, दिनेश खीची, आरक्षक मनीष खराड़ी, रावजी गणावा, नितेश नलवाया, शैतान खड़िया एवं पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। 

रतलाम

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में जीत का जश्न विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर धूम-धाम से मना। नवनियुक्त आरडीए अध्यक्ष व विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल के नेतृत्व में पहले कार्यकर्ताओं ने चुनावी नतीजों का सीधा प्रसारण देखा और जैसे ही भाजपा को 200 सीटें मिलते दिखी, जश्न शुरू हो गया। एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाज़ी की गई। इससे पहले पोरवाल ने महिला पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर जीत की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाते हुए अपना उत्साह प्रदर्शित किया।

इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जुबीन जैन, मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, नंदकिशोर पंवार, मयुर पुरोहित, आदित्य डागा, सोना शर्मा, आरडीए सदस्य राजेन्द्रसिंह गोयल, किरण महावर सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …