Breaking News

ग्रामीण क्षेत्र मे एस.आई.आर. का कार्य गंभीरता से करे कार्यकर्ता

रतलाम

07/Dec/2025

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य को भाजपा कार्यकर्ता गंभीरता से ले| ग्रामीण क्षेत्र मे इस कार्य को लेकर कोई लापरवाही ना करे| वास्तविक मतदाताओं के नाम अनिवार्य रूप से सूची मे दर्ज हों और मृतक तथा अन्यत्र जा चुके मतदाताओं के नाम विलोपित कराएं।रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र मे अब तक हुआ कार्य संतोषजनक है | यह बात भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने पार्टी कार्यालय मे आयोजित रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बैठक मे कही। एस.आई.आर जिला टोली संयोजक नितिन लोढ़ा ने बैठक मे एस.आई.आर. कार्य की जानकारी दी। विधानसभा संयोजक बाबूलाल कर्णधार ने आगामी चरणों मे होने वाले कार्य की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल प्रभारी कमलेश  पाटीदार, डाॅ.फुलसिंह जाधव ,राजेन्द्र सिंह जादव, सत्यनारायण पाटीदार, अशोक  धाकड़, राहुल पाटीदार, शांतिलाल सिसोदिया, ऋशिराज सोनगरा, मुकेश परिहार, सोनु सामोत्रा आदि उपस्थित रहे ।

Check Also

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और परिवार जनों का निःशुल्क जांच एवं उपचार, “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस एवं खेल विभाग की अनूठी पहल,-रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ “लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे”

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूर है खेल …