Breaking News

पुलिस की टीम की सफलता अवैध पिस्टल ,जिन्दा राउण्ड मय कार के एक आरोपी गिरफ्तार-पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध रूपये से पैसो की मांग करने वाले दो आरोपियों को अवैध चाकु के साथ किया गिरफ्तार- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक-राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर गतिविधियां आयोजित की गई।- वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर रतलाम रेल मंडल में मनाया गया स्मरण उत्सव-

रतलाम

08/Nov/2025

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में टीम का गठन कर शहर में बढ़ते अपराधो पर रोकथाम हेतु अवैध हथियार लेकर घुमने वाले व्यक्तियो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया । थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर टेंचिंग ग्राउण्ड व विरियाखेड़ी के मध्य आम रोड़ विरियाखेड़ी में चैकिंग के दौरान हुण्डई कार क्रमांक – MP-43-CA-4810 के चालक यशवंत कुमार उर्फ मुकेश पिता राधेश्याम शर्मा उम्र 42 साल निवासी 14,मोहन नगर रतलाम थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम जिला रतलाम को मय पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड के साथ पकड़कर गिरप्तार किया गया तथा पिस्टल व राउण्ड को जप्त किया गया । जप्तशुदा पिस्टल व जिदां कारतुस रखने के लाईसेंस के बारे मे पुछते नही होना बताया। आरोपी यशवन्त कुमार उर्फ मुकेश शर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 826/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है सराहनीय भूमिका –थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, उनि ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई, आरक्षक जोय बारिया, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती ,आरक्षक राणाप्रताप मईड़ा की सराहनीय भूमिका रही ।

रतलाम

08/Nov/2025

पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध रूपये से पैसो की मांग करने वाले दो आरोपियों को अवैध चाकु के साथ किया गिरफ्तार। आपको बता दे की पुलिस द्वारा टीम का गठन कर शहर में बढ़ते अपराधो पर रोकथाम हेतु अवैध हथियार रखने तथा गुण्डागर्दी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य में 26.10.2025 की रात्रि में फरियादी युवराज पिता हेमंतसिंह राठोर जाति राजपुत निवासी सी कालोनी जवाहर नगर रतलाम की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 801/2025 धारा 119(1),296,115(2),351(3),3(5) B.N.S. का पंजीबद्ध किया गया था । ऐसे ही दिनांक 05.11.2025 की दरमियानी रात्रि में फरियादी पवन पिता नेहरूजी गोयल उम्र 35 वर्ष निवासी म.नं. 130 अम्बेडकर नगर सज्जनमील के सामने रतलाम की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 827/2025 धारा 119(1),296(b),351(3) B.N.S. का पंजीबद्ध किया गया था ।सूचनानुसार तंत्र मजबूत कर अपराध क्रमांक 801/2025 के फरार आरोपी (गुण्डा) संजय उर्फ नेपाली उर्फ डफर उर्फ जफर उर्फ टिल्लु पिता नरबहादुर थापा उम्र 26 वर्ष निवासी पीएनटी कालोनी रतलाम को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू (छुर्रा) को जप्त किया गया एवं अपराध क्रमांक 827/2025 के फरार आरोपी (गुण्डा) लखन उर्फ रंगीला पिता राजेश नागर धोबी उम्र 29 वर्ष निवासी 19-ए जवाहर नगर रतलाम को दिनांक 06.11.2025 की मध्य रात्रि में दबिश देकर पकड़ा गया दोनो व्यक्तियो को आज दिनांक 07.11.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । विवेचना जारी है।

सहारानीय भुमिक-  थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, उनि ध्यानसिंह सोलंकी, उनि देवीलाल पाटीदार सउनि कैलाश सैनी, आरक्षक अर्जुन खिची, आरक्षक कपील लोहार, आरक्षक रविराज सिंह, आरक्षक बबलु मालवीय व आरक्षक पवन मेहता की सराहनीय भूमिका रही ।

रतलाम

08/Nov/2025 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक — कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा आज नवीन पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति, अपराधों की प्रवृत्ति एवं पुलिस की कार्यवाही की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, डीएसपी अजाक अजय सारवान, डीएसपी यातायात आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनिशा जैन, जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी थाना क्षेत्रों में पिछले तीन वर्षों (त्रिवर्षीय) के अपराधों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। जिन थाना क्षेत्रों में अपराधों की संख्या में वृद्धि पाई गई, वहाँ कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया —
▪️गंभीर संपत्ति संबंधी अपराधों, लंबित एवं चिह्नित अपराधों,
▪️आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध की गई कारवाई, गुम/अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी (ऑपरेशन मुस्कान),सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण आदि।

बैठक के अंतर्गत आगामी दिनों में की जाने वाली कार्रवाइयों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा सभी सीएसपी/एसडीओपी/थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं टारगेट प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश : 1. लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाए। 2.चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी सुनिश्चित की जाए। 3. महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाए। 4.ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम अवयस्क बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए टीम गठित कर अभियान संचालित किया जाए। 5. सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायतों का संतोषजनक एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 6.लंबित फरार एवं स्थायी वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।7. आदतन अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए। 8. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में जनसंवाद आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि 

अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों पर अंकुश लगाएँ और जनता के साथ संवाद मजबूत करें।

रतलाम

08/Nov/2025 

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर गतिविधियां आयोजित की गई।एक छोटी सी जांच, ना आने दे जीवन पर आंच।कैंसर के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं – सी एम एच ओ डॉ संध्या बेलसरे। बताया गया है की

रतलाम मे कल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने बताया कि हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day) मनाया जाता है, ताकि लोगों को याद दिलाया जा सके कि कैंसर की शुरुआती पहचान से जीवन बचाया जा सकता है। रतलाम जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर इस अवसर पर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र राजावत ने बताया कि राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कर मुख , स्तन, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। मुख कैंसर के मुख्य लक्षण पूरा मुंह ना खुल पाना , मुंह में कोई भी छाला या घाव जो लंबे समय से ठीक ना हो रहा हो , आदि है। स्तन कैंसर की प्रारंभिक पहचान के लक्षण में स्तन में किसी भी प्रकार की गांठ होना मुख्य है ,

सर्वाइकल कैंसर के मुख्य लक्षण में रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज के बाद खून आना , योनि से खून आना, यौन संबंधों के बाद खून आना , यौन संबंध के बाद दर्द , बदबूदार या अत्यधिक योनि स्राव होना आदि मुख्य है। ऐसे किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अपनी जांच नजदीकी शासकीय अस्पताल में करानी चाहिए। कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू एवं शराब के सेवन से दूर रहे , हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं, स्वस्थ आहार ले भोजन में फल एवं सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं , शारीरिक रूप से सक्रिय रहे और अपना वजन सामान्य बनाए रखें , व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखें, स्वस्थ जीवन शैली अपना कर कैंसर से बचा जा सकता है।

रतलाम

08/Nov/2025 

वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर रतलाम रेल मंडल में मनाया गया स्मरण उत्सव बता दे की राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में भी यह स्मरण उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गर्व के साथ मनाया गया।

 

मुख्य समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रतलाम प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। वंदे मातरम् गायन के साथ ही पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना का वातावरण छा गया।

इस अवसर पर रतलाम मंडल के सभी महत्‍वपूर्ण स्‍टेशनों — जिनमें रतलाम,उज्‍जैन, इंदौर, नागदा, चित्तौड़गढ़, दाहोद, नीमच, मंदसौर, डॉ. अम्‍बेडकर नगर आदि प्रमुख स्टेशन शामिल हैं — पर भी “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी कार्यालयों, डिपो एवं संस्थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत के माध्यम से अपनी देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गौरव का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसरों में “वंदे मातरम्” से संबंधित ऑडियो संदेश एवं विशेष उद्घोषणाएं प्रसारित की गईं। साथ ही सभी प्रमुख स्टेशनों पर लगे एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन पर “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने से संबंधित जानकारी और संदेश पूरे वर्षभर प्रदर्शित किए जाएंगे। यह आयोजन रतलाम मंडल के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर रहा, जिसने सभी रेलकर्मियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सांस्कृतिक सम्मान की भावना को और

Check Also

कुलदीप इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक धामनोद की और से पुरे देश वासियो को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं

🔊 Listen to this रतलाम कुलदीप इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक धामनोद की और से पुरे …