Breaking News

यह क्या कह गए नेता जी… जिसकी दो बीवी होगी, उसको डबल मिलेंगी राशी

रतलाम

10/May/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

राहुल गांधी को पीएम मोदी द्वारा शहजादा कहने पर कहा की जो चार हजार किलो मीटर पैदल चल कर लोगो के दिलो में प्यार भरता व शहजादा ही होता है। यह बात गुरुवार को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ग्राम पंचायत शिवगढ़ मे आयोजित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने  आमसभा को संबोधित करते हुए कहीं है। बतादें की रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में आमसभा आयोजित कि गई। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत भी किया गया। इस के पहले उद्बोधन के दौरान रतलाम – झाबुआ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की जुबान एक बार फिर फिसल गई। शिवगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में आयोजित आम सभा में अपने सम्बोधन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस की गारंटी बताते हुए यह दिया की कांग्रेस हर साल घर की महिलाओं को एक लाख देगी और जिस घर में दो बीवी होगी उसको दुगना मिलेगा। कांतिलाल भुरिया के यह बोलते मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता मुस्कुराने लगे। कांतिलाल भूरिया ने अपने संबोधन में मौजूद आदिवासियों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए मोदी पर भी निशाना साधा है। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राजस्थान की आदिवासी नेत्री भगवती भील ने भी संबोधित किया। जीतू पटवारी ने अपने संबोधन किं शुरूवात में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया द्वारा जिसकी दो बीवीउसको दुगना मिलने वाली घोषणा को भयंकर घोषणा बताते हुए मौजूद लोगों को भूरिया के लिए ताली बजाने को कहा। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की कांतिलाल भूरिया बहुत वरिष्ठ है। केंद्र राज्य में मंत्री रह चुके है। अनुभवी है। यह बाप की लड़ाई लड़ेंगे। यह आपकी समस्या को समझते है। आज यह डबल इंजन की जो सरकार चल रहीं है। उसके नेता केवल लूट रहे हैं। भ्रष्ट्राचारी भर-भर कर भाजपा में जा रहे है। भाजपा एक वाशिंग मशीन और वाशिंग पाउडर हो गया है। जो गंदा कपड़ा आए। उसे धो कर उपयोग करो। मोदी परिवार मतलब की भारतीय भ्रष्ट्राचारी  परिवार हो गया है। सभा को राजस्थान की आदिवासी शेरनी के नाम से विख्यात आदिवासी नेत्री भगवती भील ने भी संबोधित किया।

oplus_0

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …