रतलाम,
11 फरवरी 2023
रतलाम जिले में विकास यात्राओं का क्रम निरंतर जारी है। यात्राएं गांव-गांव पहुंचकर विकास का संदेश दे रही है। हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ बांटे जा रहे हैं। विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। निर्माण कार्यों के भूमिपूजन, शिलान्यास हो रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 5 करोड़ 59 लाख रुपए लागत के 49 निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया गया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शुक्रवार को आलोट जनपद पंचायत में 16 विकास यात्राएं आयोजित की गई। रतलाम में 7 तथा पिपलोदा एवं जावरा में 5-5 विकास यात्रा में आयोजित की गई। विकास यात्राओं के दौरान ग्रामीण क्षेत्र को बड़ी संख्या में लोकार्पण, भूमिपूजन की सौगात मिली। शुक्रवार को 1 करोड़ 41 लाख 29 हजार रूपए लागत के 34 निर्माण कार्यों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इसी तरह 4 करोड़ 18 लाख रुपए लागत के 15 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी हुआ। शुक्रवार को आलोट में 25 लाख 44 हजार रुपए लागत के 9 कार्यों का लोकार्पण किया गया। जावरा में 18 लाख 73 हजार रुपए लागत के 4, पिपलोदा में 95 लाख 12 हजार रुपए लागत के 20 तथा रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र में 2 लाख रुपए लागत के 1 निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र में दो करोड़ 10 लाख 76 हजार रूपए लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। पिपलोदा में 2 दो करोड़ 5 लाख 12 हजार रुपए लागत की 6 कार्य, जावरा में 2 लाख 12 हजार रुपए लागत के 2 कार्यों का भूमि पूजन हुआ।
रतलाम,
11 फरवरी 2023
जिले में 11 फरवरी को 41 ग्रामों में विकास यात्राएं पहुंचेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास यात्राएं जनपद पंचायत रतलाम के ग्राम रघुनाथगढ, तरखेडी, गुणावद, बरबोदना, ग्वालखेडी, बोरदा, सिंगाखेडी, नेगडदा तथा सेमलिया पहुंचेगी। यात्रा जनपद पंचायत जावरा के ग्राम मरम्या, कुम्हारी, असावती, शक्करखेडी, भडका, बोरवनी पहुंचेगी। जनपद पंचायत आलोट के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक यात्राएं भ्रमण करेंगी। जनपद पंचायत बाजना के ग्राम अरनिया उकाला, हालिवाडा, भगौरा, आली, मानपुरा, संगेसरा, पाटी का माल, गढीगमना, डाबर, नाहरगढ, भूतपाडा, कूपडा झतरी, अमलिया माल, कुण्डल, देवका, देवझर, भोजपुरा, मेवासा, जाम्बुवानिया, हलकाराकला में यात्राएं पहुंचेगी। जनपद पंचायत पिपलौदा के ग्राम सुजापुर, बाराखेडा, अयाना, रांकोदा, पिंडवासा में यात्राएं भ्रमण करेंगी।
रतलाम,
11 फरवरी 2023
विकास यात्रा के दौरान रतलाम जिले में शुक्रवार को दो स्थानों पर नल जल योजनाओं का भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों के हाथों हुआ। जिंनकी कुल लागत 2 करोड़ 90 लाख रुपए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ सुनील मईडा ने बताया कि शुक्रवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के कांडरवासा तथा सीखेड़ी में नल जल योजनाओं का भूमिपूजन किया गया। काडरवासा नल जल योजना की लागत 1 करोड़ 27 लाख है, सीखेड़ी की लागत 1 करोड़ 63 लाख है। सीखेड़ी में नल जल योजना क्रियान्वयन से 464 नल कनेक्शन दिए जाएंगे। गांव में 1 लाख लीटर क्षमता की टंकी का निर्माण किया जाएगा। 20 हजार लीटर क्षमता का संपवेल बनेगा। इसी प्रकार कांडरवासा नल जल योजना से 530 नल कनेक्शन दिए जाएंगे। गांव में 1 लाख लीटर क्षमता की टंकी बनेगी। 20 हजार लीटर क्षमता का संपवेल निर्मित होगा।
रतलाम,
11 फरवरी 2023
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला के निर्देशानुसार 11 फरवरी को जिला न्यायालय रतलाम एवं तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राजस्व न्यायालय, एमपीईबी, नगर पालिक निगम में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। उक्त लोक अदालत में समझौता योग्य सिविल एवं आपराधिक प्रकरण तथा बैंकों के ऋण वसूली प्रकरण, बीएसएनएल, सम्पत्ति कर एवं जल कर के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय रतलाम में 18, जावरा में 9, आलोट में 7 तथा सैलाना में 3, इस प्रकार के 37 खण्डपीठों का गठन कर पीठासीन अधिकारी एवं सदस्यों को नामांकित किया गया है। साथ ही उक्त खण्डपीठों में श्रम न्यायालय तथा अध्यक्ष उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की पृथक से खण्डपीठ गठित की गई है। 11 फरवरी को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 5323 प्रकरण तथा 12216 प्रीलिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु प्रस्तुत किए जा रहे हैं। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, क्षतिपूर्ति दावा, धारा 138 एनआई एक्ट, पारिवारिक मामले, समझौता योग्य आपराधिक एवं सिविल मामलों को निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। नागरिक आयोजित नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निराकरण करवा सकते हैं।