Breaking News

बाजना में खाद्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

बाजना में खाद्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

रतलाम- जिले के बाजना में शनिवार को खाद्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया के नेतृत्व में दल ने गढ़ी गमना मार्ग स्थित पिरोदिया किराना स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान से एक्सपायरी लाल मिर्च पाउडर लगभग 5 किलो, सोनपरी भागर 5 किलो, मालवा किंग ऑयल के 4 पैकेट तथा नोवा मिल्क पाउडर के 250 ग्राम के 10 डिब्बे जब्त किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकान संचालक को नोटिस जारी किया, साथ ही घी और सौंफ के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अतिरिक्त, रतलाम रोड स्थित भवानी नाश्ता पॉइंट से बेसन का नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Check Also

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु मध्यप्रदेश में 14567 हेल्पलाइन का संचालन -शासकीय कार्य में बाधा डालने व आत्मदाह प्रयास करने पर जीतू व राजेन्द्र पर एफआईआर दर्ज- जनसुनवाई में 74 आवेदन पर हुई सुनवाई

🔊 Listen to this रतलाम 26/Nov/2025 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के …