Breaking News

सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज की 85 वर्ष से अधिक एवम् सक्रिय 150 से अधिक महिलाओ का सम्मान किया गया।

रतलाम

12/Mar/2024

रविवार को न्यू रोड स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज की 85 वर्ष से अधिक एवम् सक्रिय 150 से अधिक महिलाओ का सम्मान किया गया। इसमें 97 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणपति का स्मरण कर भगवान परशुराम के चित्र का पुजन कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सर्व ब्राह्मण महिला महासभा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा व्यास ने कहा कि समाज मे एकता के लिए महिलाओं की भूमिका अहम साबित हो सकती है।मुख्य अतिथि डॉ अनुराधा तिवारी ने कहा कि अपने बच्चों को संस्कारों की शिक्षा अवश्य दें। विशेष अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। प्रेमलता दवे , अदिति दवेसर एवम् विशिष्ठ वक्ता डॉ गीता दुबे,डॉ भारती जोशी ने भी महिलाओं के प्रतिनिधित्व और उनके योगदान पर अपने विचार रखे। स्वागत भाषण महासभा के अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी एवम महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक ने दिया जिसमें महासभा द्वारा विगत समय मे किये गए कार्यो का लेखा जोखा पेश किया तत्पश्चात मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर पातीराम शर्मा, गोपाल जोशी, राजेन्द्र शर्मा, मुरलीधर चांदनी वाला, शांतिलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, केके द्विवेदी, सुनील गौतम, विजय शर्मा , राजू हाकी, प्रशांत व्यास, आईपी त्रिवेदी, एस एन पालीवाल, ओ पी पालीवाल, शरद शुक्ला, दुर्गेश सरोलिया, सत्येंद्र जोशी, संदीप व्यास, नवदीप शर्मा, हेमंत तिवारी, एलके द्विवेदी, सुनील शर्मा, वीरेंद्र कुलकर्णी, चेतन शर्मा, नरेश शर्मा, , दिनेश शर्मा, महेश व्यास, भावेश  एवं सुलोचना शर्मा, उषा दुबे, सीमा सरोलिया, रक्षा मिश्रा, आरती त्रिवेदी, कौशल्या त्रिवेदी, सपना त्रिपाठी, राखी व्यास, सुषमा नारमदेव, मंजू जोशी,रानू तिवारी, शारदा शर्मा, रजनी जोशी, नूतन भट्ट, कल्पना पुरोहित, सरोज ओझा, आशा शर्मा,कविता कुलकर्णी आदि की उपस्थित रही ।कार्यक्रम का संचालन सविता तिवारी व अजय जोशी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने माना। उक्त जानकारी सर्व ब्राह्मण महासभा मीडिया प्रभारी प्रशांत व्यास द्वारा दी गईं।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …