Breaking News

खाद्य विभाग द्वारा मावा के नमूने जांच के लिए भेजे गए

खाद्य विभाग द्वारा मावा के नमूने जांच के लिए भेजे गए

रतलाम- मिलावट की आशंका के चलते खाद्य औषधि विभाग रतलाम द्वारा ग्राम मोरिया तहसील जावरा में जांच की गई। जांच दल द्वारा शुक्ला मावा भट्टी ग्राम मोरिया से मावा के तीन नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच हेतु लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने खाद्य लाइसेंस मावा भट्टी संचालक को डिस्प्ले करने के निर्देश दिए एवं लिए गए तीनों नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजें गए।त्योहारों के चलते नमूना व निरीक्षण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

Check Also

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और परिवार जनों का निःशुल्क जांच एवं उपचार, “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस एवं खेल विभाग की अनूठी पहल,-रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ “लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे”

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूर है खेल …