रतलान
13/Dec/2025
खेल चेतना मेला में सबसे अधिक सहभागिता करने वाले स्कूल होंगे पुरस्कृत,क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन, नेहरू स्टेडियम सहित विभिन्न खेल मैदान होने लगे तैयार, बालिका क्रिकेट रहेगा आकर्षण का केंद्र,

बताया गया है की रातलन मे क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला की तैयारी शुरू हो गई है। खेलों का यह महाकुंभ फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में आयोजित होगा। जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी खेल चेतना मेला के खेलों में भागीदारी करेंगे, उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
साथ ही खेल चेतना मेला में जो विद्यालय 16 खेलों के सभी वर्गों में सहभागिता करेंगे उन्हें भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस बार बालिका क्रिकेट आकर्षण का केंद्र रहेगा। खेलों के इस महाकुंभ को लेकर नेहरू स्टेडियम सहित शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर तैयारी शुरू हो गई है। इनका जायजा लेने के लिए आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर सी तिवारी, खेल अधिकारी रुचिका शर्मा, जितेंद्र धुलिया एवं खेल संयोजकगण मैदान पर पहुंचे।
खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आव्हान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए। खेल मेला में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, रेलवे खेल मैदान, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खेल मैदान, संत कंवर राम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। इनमें योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग की स्पर्धाएं आयोजित होगी।
रतलान
13/Dec/2025
कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी सी केरवार मनोहरलाल खरे एवं शिवनारायण सिंगनाथ के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत विगत तीन दिवसों में जिला रतलाम में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की ’धारा 34 (1)’ के तहत 25 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जिसमें कुल 44.28 ब्लक लीटर अवैध मदिरा एवं 1455 किलोग्राम महुआ लहान जप्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 1,59,540 रूपये आंकी गई। उक्त कार्यवाहियों में जिले में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रतलान
13/Dec/2025
जामथुन गांव में हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, हिंदू संगठनों ने कहा- 3 साल से शांतिपूर्ण पूजा हो रही, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं,
रतलाम जिले के जामथुन गांव में हनुमान मंदिर को लेकर धार्मिक आस्था और गुंडागर्दी का विवाद और गहरा गया है। ग्रामवासियों और हिंदू संगठनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है जिसमें संदीप छाजेड़, नमन छाजेड़ और उनके साथियों पर मूर्ति हटाने की धमकी और धौंसपट्टी का आरोप लगाया गया। सरपंच रवि राज डोडियार ने स्पष्ट शब्दों में कहा 3 साल से मंदिर की पूजा शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है। यह हमारी आस्था का प्रतीक है ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मूर्ति को नुकसान पहुंचा तो उग्र आंदोलन होगा और जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के अनुसार लगभग तिन साल पहले जामथुन के शेखर कासवा की कॉलोनी में एक वानरराज (बंदर) की मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों की धार्मिक भावनाओं को सम्मान देते हुए शेखर कासवा की सहमति से कॉलोनी के बाहर जिस भूमि पर उनका आधिपत्य नहीं हे समाधि स्थल बनाकर हनुमान जी की मूर्ति प्रतिष्ठित की गई। तब से यह छोटा सा मंदिर दैनिक पूजा-अर्चना का केंद्र बना हुआ है जहां बिना किसी विवाद के आरती और भजन-कीर्तन होते आ रहे हैं। सरपंच डोडियार एवं हिंदू संगठन ने बताया यह स्थापना गांव की एकजुटता का प्रमाण है। तिन वर्षों में कोई शिकायत नहीं हुई लेकिन अब ये बाहरी लोग राजनीतिक दबाव डालकर आस्था पर प्रहार कर रहे हैं।

विवाद की जड़ में संदीप छाजेड़ और नमन छाजेड़ व अन्य साथी रतलाम निवासी हैं जो मिडटाउन सीटी के मालिक और सोने-चांदी के बड़े व्यापारी होने का दम भरते हुए ग्रामीणों को डरा रहे हैं। आरोप है कि वे थाने में झूठी रिपोर्ट्स कराकर लोगों को बुलवा रहे हैं और खुलेआम धमका रहे हैं- मूर्ति हटालों नहीं तो जेल भिजवा देंगे ।
आज 12 दिसंबर को ही प्रतिप्रार्थीगण 3-4 मजदूरों को फावड़े-कुदाल देकर मंदिर पहुंचे और मूर्ति हटाने की कोशिश की। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर वे गाली-गलौज करते भागे लेकिन धमकी देते गए मंदिर तोड़कर ही रहेंगे तुम्हें सलाखों के पीछे डालेंगे।

गांव में भय का आलम है। ज्ञापन पर समस्त हिंदू समाज ग्रामीण प्रतिनिधि और संगठनों के हस्ताक्षर कर ज्ञापन दिया हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ताओ ने चेताया कार्रवाई न हुई तो आंदोलन अनिवार्य होगा।सरपंच डोडियार ने अपील की शांति बनाए रखें लेकिन हक के लिए लड़ेंगे।

Bharat24x7News Online: Latest News