Breaking News

सैलाना नगर में देव झुलनी ग्यारस पर भगवान की निकाली झाकीयां

सैलाना नगर में देव झुलनी ग्यारस पर भगवान की निकाली झाकीयां

रतलाम

14/sept/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर मे देव झुलनी ग्यारस पर भगवान को झूलो में बैठाकर झांकियां निकाली गई। सभी मंदिरो के झांकियां दोपहर मे महलवाड़ा मे एकत्रित हुए। राजवाड़ा की परम्परा के अनुसार सैलाना के महाराजा विक्रम सिंह ने पंडित जय प्रकाश त्रिवेदी के आचार्यत्व में सभी झांकियाओ में विराजीत भगवान की पूजा अर्चना कर भगवान के झूलों की आरती उतारी। बाद मे झांकियां कतारबद्ध राजवाड़ा से निकली। झांकियो के आगे-आगे ढोल ढमाके गाजे-बाजे के साथ अखाड़ों के कलाकारो द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। झांकियो मे विराजित भगवान को नगर के लोगो ने प्रसादी धूप अगरबत्ती चढाई। पूरे नगर में झांकियां भ्रमण करने के बाद झांकियों का स्थानीय विक्टोरिया तालाब तथा नगर की प्राचीन बावड़ी पर ठंडे किया। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण झांकियां देखने वह भगवान के दर्शन करने के लिए आए।

 

oplus_0

Check Also

जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया, थाना ताल अंतर्गत ग्राम रणायरा में मारपीट व हत्या के प्रयास प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित 02 आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this रतलाम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक …