Breaking News

1956-57 के रिकॉर्ड से उपजी नामांतरण की समस्या का समाधान करने के प्रयास जारी

रतलाम,

15/Mar/2025

वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से नामांतरण में आ रही समस्या के समाधान के लिए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से चर्चा हुई है और मुख्य सचिव एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को भी जल्द समाधान करने को कहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में भी यह समस्या लाई गई है। इसका शीघ्र निराकरण होगा। यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने पूर्व में उन्हें 1956-57 के रिकार्ड के आधार पर नामांतरण में आ रही समस्या की जानकारी दी थी। शनिवार को इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शहर के प्रॉपर्टी व्यवसायियों को वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से उपजी समस्याओं एवं मांगपत्र से अवगत कराते हुए उनके द्वारा किये गये प्रदर्शन तथा चर्चा की जानकारी दी। 

Check Also

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, …