Breaking News

डॉक्टर की मौजूदगी नहीं होने से परिजन मासुम को गोद में उठाते हुए पागलों की तरह इधर उधर घूमता रहा ,

रतलाम,

16/Apr/2024,

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय,

रतलाम- बिलख-बिलख कर रोता रहा मृतक मासुम का परिजन। मेरे बच्चे को बचाओ, कोई तो बात सुन लो, कहां है डॉक्टर, इसका इलाज कर दो। लेकिन अस्पताल में समय पर डॉक्टर की मौजूदगी नहीं होने से परिजन पहले तो मासुम को गोद में उठाते हुए पागलों की तरह इधर उधर अस्पताल में घूमता रहा। ओर फिर डॉक्टर मिलने के बाद परिजन खुद मासुम को स्टेचर पर लेटा कर डॉक्टर तक लेकिन आया। बाद में डॉक्टर ने मासुम बच्चे को मृतक घोषित कर दिया जी हां यह पूरा ही नजारा रतलाम जिले के सैलाना नगर के शासकीय अस्पताल में देखने को मिला है। बतादे की सोमवार को ईश्वर पिता कचरू उम्र 33 वर्ष, लीला पति ईश्वर उम्र 30 वर्ष और दिलीप पिता ईश्वर उम्र 9 वर्ष सभी निवासी कांगसी खरीदारी कर सैलाना से अपने घर कांगसी की ओर लोट रहे थे। तभी ग्राम सांसर के मान्यवारी हनुमान मंदिर के पास दो मोटर साइकिलों की जोरदार टक्कर से भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। जिसमें ईश्वर व लीला गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर 9 वर्षीय मासूम दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही टक्कर मारने वाला मोटर साइकिल चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उधर टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासुम दिलीप दुर फिका गया ओर पीछे से आ रहे ट्रेक्टर ट्राली अंधेरे होने से मासूम पर चढ़ गया। जिससे उसकी मोत हो गई। वही जैसे ही घायल हुए ईश्वर के बड़े भाई नंदू पिता कचरू को इस की जानकारी मिली वैसे ही तुरंत 108 डायल कर एंबुलेंस को बुलाया और मासुम को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर शैलेश डांगे ने मासूम को मृत घोषित कर दोनों घायलो को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 

Check Also

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई-अग्निवीर भर्ती रैली (महू, इंदौर) 2025-26 के परिणाम घोषित-जनसुनवाई में 160 आवेदन पर हुई सुनवाई-ईद-उल-जुहा, महाराणा प्रताप जयंती एवं मोहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं कलेक्टर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न-150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार ₹13 लाख का मश्रूका जप्त-माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर

🔊 Listen to this उज्जैन, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन …