Breaking News

सैलाना नगर के वार्ड पार्षद की उदासीनता के चलते वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था पुरी तरह हो रही ध्वस्त

सैलाना नगर के वार्ड पार्षद की उदासीनता के चलते वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था पुरी तरह हो रही ध्वस्त

रतलाम

16/Jun/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के सैलाना नगर परिषद का एक ऐसा वार्ड भी मौजूद है। जहां पर साफ – सफाई व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त होती नजर आ रही है। बतादें की नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी व  वार्ड पार्षद की उदासीनता के चलते वार्ड की नालियों में गंदगी की गाद जमती हुई दिखाई दे रही हैं। सफाई व्यवस्था के अभाव में वार्ड में मच्छरों की तादाद भी बढ़ गई है। सफाई व्यवस्था नहीं सुधरने से वार्ड के रहवासी काफी परेशान होते नजर आ है। वार्ड की नालियों में समय पर मच्छर मारने की दवाई का छिड़काव तक नहीं करवा पा रहे है। हर वर्ष बरसात और शीत ऋतु के मध्य में उल्टे पुल्टे मौसम के कारण बीमारियां होने का भय बना रहता है। इन दिनों में सफाई व्यवस्था और अधिक चाक-चौबंद होना चाहिए। परंतु यहां और उल्टा हो रहा है। बजाएं व्यवस्था के सुद्रढ बनाने के पूर्व वाली व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। हम बात कर रहे हैं, सैलाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3ं की। यह वार्ड पिछले कई दिनों से गंदगी के अभाव में बदल गया है। जिम्मेदार नगर परिषद अधिकारी अनिल कुमार जोशी व वार्ड पार्षद कुलदीप कुमावत की उदासीनता के चलते वार्ड के रहवासी काफी परेशान होते नजर आ रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि वार्ड पार्षद जितने के बाद बहुत कम वार्ड में समस्या को सुनने को आते है। वार्ड क्रमांक 3 का कुमावत पुरा की नालीयों में हद से भी ज्यादा कुंडा कचरा भरा पड़ा हुआ है। जिससे गन्दे पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है। जिससे वार्ड में काफी मच्छर पनप रहे हैं। ओर बिमारी होने का डर भी सता रहा है। जिम्मेदार वार्ड की नालीयो में मच्छर मारने की दवाई तक नहीं डलवा पाए। वार्ड कि स्थिति काफी खराब हो गई है।

मलेंनी नदी में फैली पर्याप्त गंदगी-
एक तरफ प्रशासन जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबो में श्रमदान की मुहीम चला रहे है। तो वहीं दूसरी ओर सैलाना नगर से निकलने वाली मलेनी नदी की स्थिति को देखकर आप चौंक जाएंगे। बतादें की मलेनी नदी में बीते कुछ दिनों से नदी के अंदर पर्याप्त गंदगी फैली पड़ी हुई है। मलेनी नदी की सफाई के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है। वार्ड के रहवासियों ने साफ- साफ की व्यवस्था को ठिक करवानें के लिए कई बार जिम्मेदारो को अवगत भी करवाया है। लेकिन हालत जैसी की तैसी ही बनी हुई है। अब सवाल यह उठता है की नगर परिषद पुरे नगर को सफाई में नम्बर वन लाने का जोरो से ढीढोरा पिटता रहता है। ओर सैलाना नगर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने की बात करता है। लेकीन वार्डों में सैलाना को स्वच्छता में नहीं गंदगी में नम्बर वन से छुटकारा कब तक दिलवाएगी।

 

Check Also

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, …