Breaking News

18 प्लस टीकाकरण पिपलौदा में नही होने से नगरवासियों में प्रशासन के खिलाफ दिखी नाराजगी।

पिपलौदा,

21/मई/2021,

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट।

रतलाम जिले की पिपलौदा तहसील में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है यहां तक कि 18 वर्ष से कम आयु के किशोर किशोरियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने की शिकायत मिली और 10 वर्ष से कम के उम्र के बच्चों में भी कई प्रकरण सामने आए है इसके बाद भी प्रशासन इस तहसील की सुध नही ले रहा है जिससे युवाओ व लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। पिपलौदा तहसील की आबादी की बात करे तो करीब 3 लाख की जनता इस तहसील के भरोसे है। यहां तक की 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों के लिए टीकाकरण हेतु 19 मई को जो स्थान बताए गए हैं उन्में भी पिपलौदा का नाम नहीं है जबकि आलोट, जावरा,सैलाना,नामली में एक-एक तथा रतलाम शहर के लिए 6 साइड बुकिंग के स्थान दिये गये है। पूर्व नगर परिषद पार्षद प्रफुल जैन ने विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि इस तहसील में भी टीकाकरण की व्यवस्था की जाए तथा 18 से 44 वर्ष के लिए भी वेक्सीन के सेंटर खोले ताकि टीकाकरण के माध्यम से लोगों में कोरोनो संक्रमण का फैलता खतरा कम हो सके व क्षेत्र व नगर को इसका लाभ मिल सके

Check Also

ग्राम पंचायत मांगरोल की और से देश वासियो व रतलाम एवं गांव की जनता को स्वतंत्रता दिवस रक्षा बंधन एवं जन्मा अष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं

🔊 Listen to this रतलाम ग्राम पंचायत मांगरोल की और से देश वासियो व रतलाम …