Breaking News

सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि में स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम संपन्न! मल्हारगढ

मंदसौर

18/07/20 23

राजेंद्र दायमा ब्यूरो रिपोर्ट 
सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि में स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम संपन्न मल्हारगढ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा शाजापुर जिले के गुलाना मे सीएम राइस विद्यालय विद्यालय का उद्घाटन कर उपरोक्त कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यालय में जनप्रतिनिधियों, पालको समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में हुआ।भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम प्राचार्य अशोक कुमार वाघेला और उप प्राचार्य मनीष गौड़ द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया । अनुविभागीय अधिकारी विवेक सोनकर द्वारा छात्र छात्राओं को सफलता के टिप्स बताए गए। साथ ही जिला भाजपा महामंत्री राजेश दिक्षित ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र गहलोत ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति सभापति खुमान सिंह सोलंकी,प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहनसेन कच्छावा ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर समस्त जन प्रतिनिधियों ने नव प्रवेश की छात्र-छात्राओं का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया । साथ ही उन्हें पुस्तकें भी प्रदान की तथा एक आदर्श नागरिक बनने की सलाह दी । प्राचार्य अशोक कुमार वाघेला ने छात्रों को बताया कि विद्यालय से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं। कार्यक्रम में छात्रा निशिका प्रजापति द्वारा बनाई गई बाल श्रम के ऊपर पेंटिंग को भी सभी के द्वारा सराहा गया ।इस अवसर पर पालक बंधु व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे । साथ ही स्टाफ सदस्य उमेश कुमार मोदी ,मंगल दास बैरागी, उषा मोदी, गायत्री वर्मा, प्रीति सोनी प्रीति ,जैस्मीन प्रधान कमल खोईवाल, लव पाटीदार मुकेश परमार ,जितेंद्र कनेरिया कैलाश चंद्र सुथार ,सुरेंद्र सिंह राणावत, सुनील कुमार पाटीदार दीपशिखा विजयवर्गीय ,प्रकाश चंद्र मौर्य ,वीरेंद्र कुमार तिवारी अर्जुन परिहार शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ललित कुमावत ने किया। आभार मनीष गौड़ ने व्यक्त किया।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …