Breaking News

प्रदेश के दूसरे संस्कृत विद्यालय की सौगात रतलाम जिले को,

रतलाम,

07/Jan/2023,

रतलाम जिले की पिपलोदा तहसील के ग्राम सोहनगढ़ में संस्कृत विद्यालय का भूमि पूजन महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के चेयरमैन भरत दास बैरागी द्वारा किया गया शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में के के सिंह कालूखेड़ा श्रीकान्ह सिंह चौहान रामविलास धाकड़ जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा आदि उपस्थित थे इस अवसर पर भरत दास बैरागी ने कहा कि संस्कृत विद्यालय मै 500 की क्षमता में छात्रों के लिए इसी वर्ष पढ़ाई शुरू की जाएगी वर्तमान मे जबतक भवन बन नहीं जाता तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी, यह मध्य प्रदेश का दूसरा संस्कृत विद्यालय रतलाम जिले में खुलने जा रहा है, इस विद्यालय के पश्चात प्रदेश के सभी 52 जिलों में संस्कृत विद्यालय की सौगात अगले सत्र में दी जाएगी बैरागी ने कहां कि समाज को हम नई दिशा देंगे और आने वाले 10 साल में ऐसे विद्यालयों की मांग बढ़ेगी महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान इस दिशा में आगे बढ़ चुका है सोहनगढ़ संस्कृत विद्यालय 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि में निर्मित होगा शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी इस अवसर पर भेरूलाल पाटीदार, विवेक पोरवाल, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, निर्मला डाला, अनिल दसेड़ा, संतोष मेड़तवाल, सोहनगढ़ सरपँच रतनलाल राठौड़, हरियाखेड़ा जितेंद्र पाटीदार, यश जेन, रितिक जोशी, हरिराम शाह, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, युवराज सिंह, गणमान्य नागरिक मोजुद रहे, 

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …