Breaking News

कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, 28 आरापियों को किया जिला बदर, जेंडर आधारित हिंसा व भेदभाव के विरुद्ध जारी अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन, जिला स्तरीय ‘जादू नहीं विज्ञान’ प्रतियोगिता आयोजित, अप्रेंटिसशिप पदों की भर्ती हेतु आनलाईन इंटरव्यू 12 दिसम्बर को,

रतलाम,

11/Dec/2022,

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। लोक शांति तथा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्टर द्वारा 28 आरोपियों को जिला बदर कर दिया गया है पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सूर्यवंशी द्वारा जिन आरोपियों को जिला बदर किया गया है उनमें पुलिस थाना सैलाना के ग्राम कोटडा के कालू पिता जालू मईडा, पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का मंगल पिता देवीलाल जाट, पुलिस थाना ताल का बंटी पिता नाथु, पुलिस थाना जावरा का वसीम उर्फ पीपीप पिता शेरु उर्फ एहमद हुसैन, पुलिस थाना नामली का मोहन पिता सीताराम परिहार, पुलिस थाना आलोट का ज्ञानसिंह पिता रामसिंह डोडिया, पुलिस थाना सैलाना का जावेद पिता बिन्दु खां पठान, पुलिस थाना माणकचौक रतलाम का विरेन्द्र पिता बाबूलाल राठौर, पुलिस थाना जावरा शहर का संजय पिता जगदीश सोनी, पुलिस थाना जावरा शहर का राहुल पिता हरिसिंह यादव, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का गनी उर्फ गजेन्द्र पिता नाहरसिंह, पुलिस थाना विक्रमगढ आलोट का इरशाद उर्फ इरसाद पिता रुस्तम खां, पुलिस थाना जावरा का गब्बर पिता मासुक उर्फ माशुक कुरैशी, पुलिस थाना माणकचौक का लक्की उर्फ प्रकाश सोनावा पिता बाबूलाल सोनावा, पुलिस थाना जावरा का अल्फेज उर्फ अल्फेश पिता नजीम उर्फ नदीम खां, पुलिस थाना विक्रमगढ आलोट का संजू उर्फ संजय पिता जगदीश सोनी, पुलिस थाना रिंगनोद के ढोढर का विरेन्द्र पिता नागुसिंह चौहान, पुलिस थाना आलोट का शकील पिता हबीब खान, पुलिस थाना रावटी का सायसिंह पिता रायसिंह गामड, पुलिस थाना माणकचौक का अकबर पिता मोहम्मद सुल्तान घोसी, पुलिस थाना जावरा का महेन्द्रसिंह पिता विक्रमसिंह राजपूत, पुलिस थाना सैलाना का अकबर पितानूर मोहम्मद पठान, पुलिस थाना माणकचौक का गोलू उर्फ विक्की पिता नन्दकिशोर सोलंकी, पुलिस थाना आलोट का वसीम पिता रफीक, पुलिस थाना जावरा का नाहर पिता एहमद उर्फ बब्बु कुरैशी, पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा का मनोज पिता मोतिया कंजर, पुलिस थाना सैलाना का गोविन्द पिता मांगीलाल कटारा तथा पुलिस थाना नामली का आशीष पिता कन्हैयालाल सोनावा शामिल हैं सभी आरोपियों को 6-6 माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है। जिला बदर अवधि में आरोपीगण रतलाम जिले की राजस्व सीमाओं सहित समीपवर्ती उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ, मंदसौर जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर रहेंगे।

रतलाम,

11/Dec/2022,

म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों के परिसंघां की जेंडर आधारित हिंसा व भेदभाव  के विरुद्ध जारी अभियान के तहत जिला पंचायत सभाग्रह में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लेंगिक हिंसा व भेदभाव के विरुद्ध विस्तार से चर्चा कर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर समूहों के परिसंघां की 50 से अधिक सदस्यों ने प्रतिभागिता की कार्य शाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे द्वारा जेंडर समानता, भेदभाव के विरुद्ध होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा आर्थिक रूप से सशक्त होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। श्रीमती भिडे ने आव्हान किया कि समूह से जुडी से दीदी को लखपति श्रेणी में सम्मिलित  होकर स्वयं एवं परिवार की आजिविका की वृद्धि करना जिला विधिक प्राधिकरण न्यायधीश अरुण श्रीवास्तव द्वारा भी प्रतिभागियों को महिला हिंसा व महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की वन स्टॉप सेंटर संचालिका श्रीमती मिश्रा द्वारा भी महिला अधिकारों एवं उनसे जुड़े कानूनों के बारे में समूह सदस्यों को जानकारी दी गई जिला परियोजना प्रबधक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि जिले में कुल 60 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुडी हुए हैं। 25 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रिय अभियान देश में प्रारम्भ किया गया है, इसी अभियान के तहत जिले में भी जागरूकता बढ़ने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमे कार्यशाला, समूह, ग्राम संगठन की आमसभा एवं बैठकों के माध्यम से जिले में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता बढ़ने हेतु कार्य किया जा रहा है,

रतलाम,

11/Dec/2022,

सी.एम. राइज विनोबा उ.मा.वि. में गत दिवस जिला स्तरीय ‘जादू नहीं विज्ञान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक ब्लाक से चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीपीसी अशोक लोढा थे। विशिष्ट अतिथि जिला विज्ञान अधिकारी जितेन्द्र जोशी की उपस्थिति में प्रतियोगिता का समापन हुआ विद्यालय प्राचार्य श्रीमती संध्या वोहरा ने प्रतिवेदन का वाचन एवं अतिथि स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें विज्ञान गीत में प्रथम सुनील मईडा उत्कृष्ट विद्यालय एवं द्वितीय आदेश परमार शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1 को पुरस्कृत किया गया। जादू नहीं विज्ञान प्रदर्शन में प्रथम आदेश परमार शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1, द्वितीय कु. दिशा सिसौदिया उ.मा.वि. पंथ पिपलौदा रहे। विज्ञान क्विज में प्रथम सी.एम. राइज विद्यालय जावरा के विद्यार्थी तथा द्वितीय उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी रहे। विज्ञान नाटिका में प्रथम सी.एम. राइज विनोबा नगर तथा द्वितीय शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1 के विद्यार्थी रहे इस अवसर पर विज्ञान शिक्षकों के लिए विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अंधविश्वास को दूर करने में शिक्षकों की भूमिका विषय पर शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में प्रथम स्थान सी.एम. राइज की शिक्षिका सुश्री हीना शाह, द्वितीय हाईस्कूल सोहनगढ की शिक्षिका श्रीमती लोचन कैथवास रही। विज्ञान गीत में राजेन्द्र शर्मा, विज्ञान क्विज में श्रीमती अग्निहोत्री, विज्ञान नाटक में श्रीमती हर्षिता सोलंकी, विज्ञान प्रदर्शन में मंजुलिका खरे, विज्ञान संगोष्ठी में अजय मरमट ने संयोजन का कार्य किया। मास्टर ट्रेनर गिरीश लहवासिया, अनिल मिश्रा एवं स्टाफ के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। संचालन सुश्री धर्मा कोठारी ने किया तथा आभार विद्यालय के उपप्राचार्य गजेन्द्रसिंह राठौर ने माना,

रतलाम,

11/Dec/2022,

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम में धूत ट्रांसमिशन प्रा.लि. कम्पनी द्वारा ओरंगाबाद (महाराष्ट्र) के लिए अप्रेंटिसशिप पदों की भर्ती हेतु आनलाईन इंटरव्यू का आयोजन 12 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे किया जाएगा, जिसमें महिला एवं पुरुष आवेदकों के लिए अप्रेंटिसशिप के 300 रिक्त पदों पर कम्पनी द्वारा भर्ती की जाएगी।प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यू.पी. अहिरवार ने बताया कि कम्पनी में चयन होने के उपरांत अभ्यर्थी को सर्वप्रथम 12 माह का अप्रेंटिसशिप एक्ट के नियमानुसार प्रशिक्षण लेना पडेगा। उपरोक्त इंटरव्यू में सम्मिलित होने के लिए आवेदक के पास 10 वीं से 12 वीं उत्तीर्ण या किसी व्यवसाय में आईटीआई उत्तीर्ण (सर्वेयर, स्वीईंग टेक्नालाजी, कोपा, कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क मेंटेनेंस व्यवसाय से उत्तीर्ण आवेदक पात्र नहीं हैं) एवं मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रानिक्स ब्रांच से डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।प्रशिक्षण के दौरान 10 वीं से 12 वीं उत्तीर्ण आवेदकों को 9970 प्रतिमाह, आईटीआई आवेदकों को 10770, डिप्लोमा आवेदक को 11300 रुपए प्रतिमाह स्टायपेंड दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मार्च 2023 से 1500 रुपए प्रतिमाह स्टायपेंड भी दिया जाएगा तथा 1000 से 1400 रुपए की दर से आवास एवं 20 ररुपए प्रतिदिन की दर से भोजन तथा निःशुल्क बस सुविधा प्रदान की जाएगी। इंटरव्यू में सम्मिलित होने के लिए https://tinyurl.com/2njbabhb एवं क्यू.आर. कोड पर समस्त पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते हैं।आवेदक आयोजन के दिन अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर आईटीआई परिसर रतलाम में प्रातः 11.00 बजे उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। इंटरव्यू में प्रतिभागिता हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा,

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …