Breaking News

थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा 62 किलो 650 ग्राम डोडाचुरा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,

रतलाम 

23/Jun/2025

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु से) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं क्रय विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जो निर्देशो के पालन मे चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा व एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन मे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 21.06.2025 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये गोंदीधर्मसी से गोठडा के मध्य निकल रहे एक्सप्रेस-वे के नीचे ग्राम गोंदीधर्मसी पर नाकाबंदी के दौरान पकडे गये आरोपीगण 1. भेरुलाल पिता कारुजी गुर्जर उम्र48 साल निवासी होलडी थाना बडावदा एवं 2. भंवरलाल पिता नागुलाल जाति गायरी उम्र 45 साल निवासी मेहंदी थाना रिंगनोद के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 62 किलो 650 ग्राम किमती लगभग 1,25,000 रूपये का जप्त किया जाकर आरोपीगणो को गिरप्तार किया गया व आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 263/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं घटना मे प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मो.सा. क्र MP43EK7429 कीमती 60,000 रुपये जप्त की गई है ।

गिरफ्तार आरोपियो के नाम-
1. भेरुलाल पिता कारुजी गुर्जर उम्र48 साल निवासी होलडी थाना बडावदा
2. भंवरलाल पिता नागुलाल जाति गायरी उम्र45 साल निवासी मेहंदी थाना रिंगनोद

बरामद/जप्त माल- अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 62 किलो 650 ग्राम किमती लगभग 1,25,000 रूपये घटना मे प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मो.सा. क्र MP43EK7429 कीमती 60,000 रुपये कुल जप्त मश्रुका कीमती- 1,85,000/- रुपये

सराहनीय भुमिका– उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रिंगनोद आनन्द सिंह आजाद व थाना रिंगनोद टीम की सराहनीय भूमिका रही 

Check Also

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, …