Breaking News

संजा कलाकोट बनाओ प्रतियोगिता हुई संपन्न

संजा कलाकोट बनाओ प्रतियोगिता हुई संपन्न

रतलाम

2/Oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना मे श्राद्ध पक्ष में कुंवारी कन्याओं द्वारा प्रतिदिन अपने-अपने घरों के बाहर दीवारों पर गोबर से बनाई जाने वाली आकृति को संजा कहते हैं। लेकिन यह कोई मात्र आकृति नहीं वरन भारतीय संस्कृति की एक विद्या और धरोहर हैं जिसे संजोकर रखना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य है। यह विचार श्री ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा आयोजित संजा बनाओ प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में अरुणा विपिन कसेरा ने व्यक्त किये। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने संजा की कला कोट आकृतियां बनाई जिन्हें दर्शकों ने सराहा तथा ऐसे आयोजन की सराहना की।
प्रथम पुरस्कार पलक पारगी द्वितीय सपना पारगी एवं तृतीय पुरस्कार अक्षरा पारगी को प्रदान किया गया। प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा प्रत्येक प्रतियोगी को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर पार्षद पुष्पा राठौड़, मालती शुक्ला रंजना कसेरा,मिना डोशी,शकुंतला राठौड़, मुन्ना जीजी, विमलादेवी परमार, विंध्या कसेरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित थे। संजा की कलाकृति आम लोगों के देखने हेतु आगामी तीन दिन तक रखी जाएगी।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …