Breaking News

अक्षय तृतीया पर रक्त वीर योद्धाओं द्वारा रक्तदान कर पुण्य अर्जित किया

रतलाम

श्री सज्जन क्षत्रिय समाज परिषद राजपूत बोर्डिंग, लायंस क्लब रतलाम समर्पण एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित रक्त सेवा प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। दान पुण्य की कुछ विशेष तिथियां होती हैं। जिस दिन दान पुण्य करने से दान करने से कई गुना फल प्राप्त होता हैं।

ऐसी ही तिथि अक्षय तृतीया आज रक्त वीर योद्धाओं ने रक्तदान कर कई जरुरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलें इस उद्देश्य से रक्तदान कर शिविर को सफल सार्थक बनाया। उक्त विचार युवा समाजसेवी क्रांतिकारी विचारक एवं पैरा लीगल वालेंटियर पं. विजय हेमकांत शर्मा ने व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ ठा. राजेन्द्र सिंहजी लुनेरा, उपाध्यक्ष राजपूत बोर्डिंग, महाराज गुरु गोविन्द सिंहजी,आम्बा सचिव, राजपूत बोर्डिंग,विशेष अतिथि पं. राजेन्द्र कुमार जोशी संस्था संरक्षक, लायंस क्लब रतलाम समर्पण अध्यक्ष डॉ श्वेता विंचुरकर और संस्था संस्थापक जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम ,सचिव रीता दीक्षित, कोषाध्यक्ष कविता व्यास, किरण जी ओझा, राखी थोरेचा , प्रेमलता जैन ,उमेश माहेश्वरी, डॉ प्रमोद कुमार भगत न्यूरो फिजियोथैरेपिस्ट पी जी आई हास्पिटल चंडीगढ़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया।

डॉ लक्ष्मी नारायण शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ब्लड बैंक के डॉ नम्रता शर्मा, डॉ अभय कीर्ति एवं मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक टीम का सराहनीय सहयोग से रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ। संस्था निर्देशक जी. पी. सिंह एवं राजपूत बोर्डिंग के छात्र उपस्थित थे। मयंक देसाई, श्रीमती हिरेन्द्र देसाई डॉ प्रमोद कुमार भगत,जय गुरनानी, रौनक जैन,विवेक श्रीवास्तव,करण राजोरा, नरेन्द्र सिंह सिसोदिया,अजय भाटी,ब्ललू यादव,जितेन्द्र, नन्दलाल, पियूष आदि रक्त वीर योद्धाओं ने रक्तदान किया।

 

Check Also

संभागायुक्त श्री सिंह ने देवास के जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया-अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा राउंड सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

🔊 Listen to this उज्जैन,  संभागायुक्त आशीष सिंह ने देवास जिले के जिला शिक्षा अधिकारी …