Breaking News

थाना परिसर में शांति समिति बैठक आयोजित रंगपंचमी पर रंगारंग गेर का होगा आयोजन

रतलाम

20/Mar/2024

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम बुधवार को सैलाना थाना परिसर में एसडीएम मनीष जैन की अध्यक्षता में आगामी दिनों में आने वाले त्योहारो को लेकर के शान्ति समिति की बैठक आयोजित कि गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम मनीष जैन ने कहा कि सभी त्योहार शांति पुर्वक व मिलजुल कर मनाएं। होली दहन, धुलेंडी, रंगपंचमी, शीतला सप्तमी, चुल, ईद आदि त्यौहार आदि कार्यक्रम होने हैं। बैठक में होली दहन के पहले होली पर्व के त्यौहारी हाट पर हुड़दंग करने वालो पर पुलिस की पहली नजर रहेगी। ग्रामीण क्षैत्रो लोगों से जबरदस्त चंदा ना मांगा जाए। शांन्ति पुर्ण तरीके से विभिन्न स्थानों पर होली दहन करने कि बात कही। अगले दिन धुलेटी पर्व शान्ति पूर्वक मनाया जाए। रंग पंचमी पर रंगारंग गैर का आयोजन भी होगा। दशा पर्व पर चुल का आयोजन भी होगा। ईद का पर्व भी शांति पूर्वक मनाए। पुलिस हर क्षेत्र मे पोलेट्रींग करती रहेंगी। साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी बात की गई। इसी दौरान एसडीओपी निलम बघेल, नगर परिषद सीएमओ अनिल कुमार जोशी, विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता श्याम रायकवार, थाना प्रभारी अय्युब खान, जगदीश कुमावत, संतोष धबाई, जगदीश पाटीदार, नाथुलाल राठोड, दिलीप कुमावत, इदरीश कुरैशी, अशफ़ाक कुरैशी, कैलाश परिहार, बुरहान लुकमान, नितेश राठोड, संजय शर्मा, क्रष्णा राठोड, कृष्णकांत मालवीय, लक्षमण भगत, पंकज बैरागी, आरक्षक मुकेश मेघवाल, सतीश पयमार सहीत नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …