Breaking News

पशु हाट बाजार से अवैध पैसे की उगाही करने पर पार्षदो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पशु हाट बाजार में अवैध पैसे की उगाही करने पर पार्षदो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रतलाम

21/May/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

सैलाना नगर मे लगने वाले रविवारीय साप्ताहिक हाट बाजार मे अवैध रूप से रुपये उगाने का मामला उजागर हुआ था। जिसको लेकर मंगलवार को भाजपा पार्षदो के साथ कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि ने एसडीएम मनीष जैन को एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मे बताया गया कि सैलाना नगर परिषद मे अस्थाई सफाई मजदूर महेश उर्फ शंकर गोसर पिता भेरु गोसर द्वारा अवैध रूप से बस स्टैंड सेवा शुल्क एवं पशु पंजीयन की अवैध रूप से की जा रही। उक्त मजदूर को सफाई कर्मचारियों की कमी बताकर नगर की सफाई कार्य हेतु मजदूरी पर रखा गया है। किंतु नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल द्वारा महेश गोसर को राजस्व की वसूलियों में मौखिक रूप से आदेश देकर अवैध रूप से कार्य करवाया जा रहा है। जिससे राजस्व नुकसान हो रहा है। इसलिए महेश उर्फ शंकर गोसर के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें। ज्ञापन देने में नेता प्रतिपक्ष मुकेश पाटीदार, विशाल धभाई, सलोनी प्रशांत मांडोत, कुलदीप कुमावत, चंदा-दिनेश पारगी, हेमलता-विशाल धभाई आदि उपस्तिथ थे।

Check Also

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, …