Breaking News

स्कूली बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेशन का कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करें

रतलाम

22/Nov/2025

जिले में सभी निजी एवं शासकीय स्कूलों के ऐसे बच्चे जो 5 से 7 साल एवं 15 से 17 वर्ष के हैं, जिनके आधार बायोमैट्रिक अपडेशन होना शेष है। उनका विद्यालय स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाकर 31 दिसंबर तक अपडेशन कार्य पूर्ण किया जाये।सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग शिविर में ऐसे सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। अधीक्षक पोस्ट ऑफिस एवं प्रबंधक ई गवर्नेंस शिविर में बायोमेट्रिक अपडेशन के लिए मशीन व अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। शिविर की तिथि एवं स्थान तय कर स्कूलों में संस्था प्रमुखों को सूचित करना सुनिश्चित करें।उक्त निर्देश कलेक्टर मिशा सिंह ने स्कूली बच्चों के आधार अपडेशन के लिए आयोजित बैठक में दिए ।

बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजना सिंह,सहायक संचालक शिक्षा विभाग राहुल मंडलोई, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस नरेंद्र सोलंकी, अधीक्षक पोस्ट ऑफिस कुमावत उपस्थित थे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …