Breaking News

जिले में हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

बिलासपुर (छ.ग.)

22/Mar/2024

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट

सक्ती जिले में आज हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 के तहत शिक्षा जिला सक्ती में 53 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में परीक्षा सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से हो इस हेतु 05 निरीक्षण दल बनाया गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थी 10 हजार 109 एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में 8 हजार 21 पंजीकृत थे। जिसमे से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 9 हजार 823 एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में 7 हजार 875 परीक्षार्थी शामिल हुए। सक्ती जिले में मात्र 01 अनुचित साधन के प्रकरण पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में गठित दलों द्वारा भी परीक्षा केन्द्रो का सतत रूप से मॉनिटरींग किया गया। जिले में हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ इस हेतु परीक्षा कार्य में सहयोग के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है।

Check Also

बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 2026-उज्जैन जिले में अवैध क्लिनिक अस्पताल एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी-जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई-चार्ज अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्य का किया गया निरीक्षण

🔊 Listen to this रतलाम उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन ने बी.एड. सत्र 2026-27 …