Breaking News

कुंवारी कन्याओ ने उपवास कर मनाया उपछठ पर्व। जन्माष्टमी पर सजने लगे,भगवान श्री कृष्ण के मंदिर

कुंवारी कन्याओ ने उपवास कर मनाया उपछठ पर्व। जन्माष्टमी पर सजने लगे,भगवान श्री कृष्ण के मंदिर

रतलाम

25/Aug/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर में भादवा माह की छठ को उपछठ के रूप मे मनाई। नगर कि कुंवारी कन्याओ ने दिन भर उपवास रखा। शाम को खड़े रहकर नगर के समस्त मंदिरो मे जाकर पुजा अर्चना कर भगवान के दर्शन किए। देर रात उपवास खोला। कई जगह कन्या भोजन भी रखा था। ऐसी मान्यता है कि यह पर्व मनाने से कन्या को मन चाहा वर मिलता है। इसी तरह नगर में रियासत कालीन मौजूद श्री द्वारकाधीश जी का छोटा व बड़ा मंदिरो को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिनों तक आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। इस बार की विद्युत सज्जा नगर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पुजारी रोशन ब्यास ने बताया कि चार पीढ़ियों से हम इस मंदिर को सेवा कर रहे है। इस मंदिर का वास्तु इस प्रकार का है की सड़क पर पैदल चल कर जाने वाला व्यक्ति भी जब इस मंदिर के सामने से गुजरेगा तो उसे द्वारकाधीश भगवान के दर्शन होंगे और हाथी पर बैठ कर भी कोई निकलेगा तो वह दर्शन कर सकता है। स्थानीय रहवासी इंद्रेश चंडालिया ने बताया कि भगवान श्री कृष्णा का मंदिर बहुत अद्भुत मंदिर है। इस मंदिर पर जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं मांगने आते हैं ‌। भगवान श्री कृष्णा सभी की मनोकामनाएं अवश्य पूरी करता है।

Oplus_0

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …