Breaking News
default

कल्याण केदारेश्वर महादेव पर मौजूद पहाड़ियों का देखिए सुंदर नजारा

कल्याण केदारेश्वर महादेव पर मौजूद पहाड़ियों का देखिए सुंदर नजारा

रतलाम

26/Aug/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना नगर से लगभग पांच किलो मीटर दूर स्थित सरवन रोड पर मौजूद कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर की पहाड़ी इन दिनों अलग ही अपना रूप निखरती नजर आ रही है। बीते दिनों से हो रही तेज बारिश से मंदिर परिसर के चारों ओर मौजूद प्राकृतिक पहाड़ियों ने पूरी तरह हरियाली की चादर ओढ़ लिया है। पहाड़ियों पर मौजूद प्राचीन तीनों कुंड से कल कल झरना बहता दिखाई दे रहा है। कई फिट उचाई ड्रोन की सहायता से लिया गया यह फोटो मंदिर को ओम की आकृति में दर्शाता नजर आ रहा हैन। मंदिर के पुजारी की मानें तो रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर ग्राम पंचायत कोटडा व सरवन थाना क्षेत्र में है। यहां का मंदिर मनोरम द्रष्य ओर अधिक रमणीय है। ऊपर से देखने पर कल्याण केदारेश्वर पर ओम की आकृति बनती है। जो लोगो को बरबस ही आकर्षित करती है। सरवन रोड स्थित कल्याण केदारेश्वर में तीन झरने गिरते हैं। यहां प्राकृतिक चट्टान के नीचे बने शिवलिंग पर जलाभिषेक करने श्रद्धालु आते हैं।

default

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …