Breaking News

पुलिस को अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर को पकडने मे मिली सफलता 12 मोटर साइकिल कुल किमती 8,40,000 जप्त किया-पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार 51 किलो 480 ग्राम डोडाचूरा सहित इंडिगो कार जप्त-

रतलाम

26/Oct/2024

जावरा थाना शहर के फोर्स के फोर्स द्वारा स्टेशन रोड जावरा पर वाहन चैकिंग के दौरान अकेला हनुमान मन्दिर तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की मो.सा. आते दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया तो मोटर सायकल चालक अकेला हनुमान मन्दिर तरफ बाईक मोड कर भागने लगा जिसे सउनि.रविन्द्र पुरोहित द्वारा हमराही फोर्स की मदद से पकडा जिसे उक्त वाहन के सम्बन्ध मे पुछते कोई संतोषजनक जवाब नही दिया और मो.सा. चालक का नाम पुछते उसने अपना नाम शुभम पिता लालसिंह डामोर निवासी ग्राम उमरिया थाना बाजना हा.मु.शिवगढ धनजी का टापरा थाना शिवगढ का होना बताया जो उक्त बिना नम्बर कि मो.सा. को वाहन चैकिंग की म.प्र. पुलिस के व्हिकल डिटेक्शन पोर्टल के माध्यम से नम्बर चैक करते उक्त मोटर सायकल का रजिस्ट्रेशन क्रं.-MP43 DU7597 होना ज्ञात हुआ जो कि थाना जावरा शहर के अप.क्रं.-342/24 धारा- 303(2) बीएनएस मे चोरी गई मो.सा. होना पाया जाने से उक्त मो.सा. जप्त कि गई तथा आरोपी शुभम डामोर से पुछताछ के दौरान थाना जावरा शहर के 03 अन्य अपराधो एवं अन्य थानो क्षैत्रो थाना बामनिया जिला झाबुआ , थाना जी आरपी रतलाम थाना कोतवाली मंदसौर थाना स्टेशन रोड रतलाम एवं राजस्थान से भी मोटर सायकले चुराना बताया जो आरोपी के बताये अनुसार उसके घर के पीछे से कुल 11 मोटर सायकलो को जप्त किया गया इस प्रकार आरोपी के कब्जे से चोरी कि कुल 12 मोटर सायकले जप्त कि गई। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को जिले मे हो रही वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन ने सभी जगह वाहन चैकिंग क्षैत्र बदल बदल कर लगाना शुरु कि इस तारतम्य मे वाहन चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर शुभम पिता लालसिंह डामोर निवासी ग्राम उमरिया थाना बाजना हा.मु.शिवगढ धनजी का टापरा थाना शिवगढ को पकडने मे सफलता हासिल कि जिससे थाना जावरा शहर कि अलग अलग क्षैत्रो से चोरी की गई 04 मोटर सायकले एवं अन्य थानो क्षैत्रो थाना बामनिया जिला झाबुआ , थाना जीआरपी रतलाम थाना कोतवाली मंदसौर थाना स्टेशन रोड रतलाम एवं राजस्थान कि कुल 08 मोटर सायकले चोरी की जप्त कि गई । आरोपी कि चोरी की पद्धति कि जानकारी आरोपी शुभम से पुछताछ मे लेते ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरना एवं रेलवे प्लेटफार्म के बाहर , बस स्टैण्ड ,सुनी कालोनीयो मे मास्टर कि ( MASTER KEY ) का उपयोग कर एवं लाक तोडकर बाईक चोरी करना बताया एवं लोगो को सस्ते दामो मे यह कहकर बेच देना कि गिरवी कि गाडीया है एवं सम्पुर्ण रुपये देने पर गाडी के कागज उपलब्ध करवा दुंगा । आरोपी के विरुद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम, थाना सरवन, थाना जावरा सिटी, थाना कोतवाली मंदसौर, थाना माणकचौक रतलाम, थाना दिनदयाल नगर रतलाम ,थाना शिवगढ , जी आरपी रतलाम मे पुर्व से बाईक चोरी के 52 अपराध पंजीबद्ध है एवं आरोपी के कब्जे से मास्टर कि ( KEY ) भी जप्त कि गई है । आरोपी को पुलिस रिमाण्ड मे लिया जा रहा है और भी वाहन जप्त होने कि प्रबल सम्भावना है साथ हि आरोपी आदतन होने से आरोपी के पुराने प्रकरणो मे जमानत निरस्तीकरण कि कार्यवाही भी कि जावेगी । सराहनीय भुमिका – निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उपनिरी प्रतापसिंह भदौरिया ,उनि.रघुवीर जोशी, सउनि. रविन्द्र पुरोहित ,राजु परिहार ,मुकेश कुमार सोनगर , प्रआर.जाकिर खान , नवीन मैसी , मृदंग सातपुते ,अजय दुबे , आरक्षक सुरेन्द्रपालसिंह ,यशवन्त जाट,ललीतसिंह जगावत,रामप्रसाद मीणा,राधेश्याम चौहान , राजेश पंवार ,अभय चौहान ,जीवन विश्वकर्मा ,विवेक शर्मा ,अंतिम चौहान , सोनपाल , लक्ष्मण नागदा , नारायणसिंह तथा थाना शिवगढ के आरक्षक रवि चन्दल , थाना बाजना – आरक्षक नरवर मईडा , प्रेमसिंह एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही है।

रतलाम

26/Oct/2024

पुलिस अधीक्षक जिला अमित कुमार व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे थाना आलोट के थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह चौहान के नतृत्व में टीम गठित की गयी थी। निरीक्षक शंकर सिंह चौहान के नेतृत्व मे गठित टीम को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर मुँज कच्चे रस्ते रेलवे पटरी के पास से आरोपी भमर सिंह पिता गिरधारी डामोर उम्र 30 वर्ष निवासी बरमंडल थाना राजोद जिला धार को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए उसके कब्जे वाली इंडिगो कार क्रमांक MP 43 MG 7777 की तलाशी लेते तीन प्लास्टिक के कट्टो में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 51 किलो 480 ग्राम मिलने पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना आलोट पर अपराध क्रमांक 615/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर पी आर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा खरीदने बेचने व अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

Check Also

एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह अंतर्गत मीडिया ब्रीफिंग की गई एंटीबायोटिक का अनावश्यक प्रयोग ना किया जाए-ए आर टी केंद्र रतलाम ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया-मरम्मत कार्य के चलते लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 237 रात्रिकालीन अवधि में रहेगा बंद-हिसार–तिरुपति स्पेशल एक्सप्रेस के चार–चार फेरे बढ़ाने का निर्णय-11 से 21 दिसम्बर तक आयोजित होगा त्रिवेणी मेला महापौर परिषद ने दी मेला आयोजन की स्वीकृति- खेल चेतना मेला में बालिका क्रिकेट रहेगा आकर्षण का केंद्र 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल महाकुंभ तैयारियों को लेकर हुई बैठक क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

🔊 Listen to this रतलाम 24/Nov/2025 एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह 18 से 24 नवंबर के अंतर्गत …