Breaking News

सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा हाथ भट्टी एवं महुवा लाहन जब्त किया

रतलाम,

30/Sep/ 2023

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आदेशानुसार विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में रतलाम सहायक आयुक्त आबकारी नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी विजय मेड़ा व एन आर वास्कले के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन, विक्रय और उत्पादन के विरुद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत वृत्त रतलाम ’स’  व ’ ब’ में प्रभारी अधिकारी पुषराज सिंह द्वारा वृत्त के ग्राम नंदलाई राधा पति कैलाश से  8 ली हाथ भट्टी, कमल पिता रमेश से 15 पाव प्लेन देसी मदिरा, जशोदा बाई से 6 ली हाथ भट्टी व नंदलाई में नाले किनारे 400 केजी महुवा लाहन बरामद हुवा। इसी क्रम में घोड़ाखेड़ा से शांतिबाई के कब्जे से  30 पाव प्लैन देसी मदिरा, बलराम पिता रमेश से 10 ली हाथ भट्टी लीटर व अज्ञात स्थान पर 350 केजी महुवा लाहन बरामद किया गया। इस प्रकार कुल मदिरा 32 बल्क ली व महुवा 750 लाहन जब्त कर आरोपी के विरूद्ध म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 07 प्रकरण कायम किया गया। जब्त मदिरा कुल मदिरा 32   लीटर  मदिरा व  750 केजी लाहन की अनुमानित कीमत   83,850/-  रूपए आंकी गई। उक्त कार्यवाहीं मे आबकारी उप निरीक्षक वंदना अग्रवाल, मीनाक्षी रेवाले, आबकारी आरक्षक भगवती सोलंकी, विक्टोरिया डामोर, बनसिंह, भावना खोड़े, नगर सैनिक घनश्याम तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …