Breaking News

वायरल वीडियो में पुलिस कर्मचारियों को धमकाते हुए वाहन में तोड़ फोड़ करने पर दिनेश पोरवाल के विरुद्ध हुआ प्रकरण दर्ज

रतलाम, 

10/July/2024,

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति पुलिस कर्मचारी से बदतमीजी करते हुए अपने हाथ में पत्थर उठाकर पास खड़े वाहन में तोड़फोड़ करते हुए दिख रहा था। जिसके संबंध में थाना डीडीनगर आरक्षक फरियादी अजीतसिह पिता दिलीपसिह चौहान पर प्रकरण दर्ज किया दिनांक 06.07.24 को आरक्षक अजीत सिंह व सैनिक क्रमांक 1084 शादाब की ड्युटी शाम 6.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक चीता 04 पार्टी में सैलाना बस स्टेण्ड ,हाट चौकी क्षैत्र में थी। आरक्षक अजीतसिंह तथा सैनिक शादाब ड्युटी के दौराने रात्रि में भ्रमण कर सैलाना बस स्टेण्ड पर दुकानदारो को समय पर दुकाने बंद करवाने की समझाईश देते हुए दोनो करीबन 11.35 बजे गायत्री टाकीज रोड पहुंचे तो देखा एक एक दिनेश पोरवाल नमक व्यक्ति पत्थर गायत्री टाकीज के बोर्ड व गेट पर पत्थर फेंक रहा था। जिसके द्वारा पुलिस कर्मचारियों के द्वारा टोकने पर दिनेश पोरवाल द्वारा शराब के नशे में पुलिस कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया गया। आरक्षक अजीत सिंह की रिपोर्ट पर से थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 921/2024 धारा 296,132,125,324(4),351(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …