Breaking News

पुलिस लाईन रतलाम में संचालित किया जा रहा दिशा लर्निग सेंटर,

रतलाम, 

17/Dec/2023,

माननीय श्री सुधीर कुमार सक्सेना, पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा पुलिस परिवार के कल्याण तथा उनके बच्चों की शिक्षा-दिशा में उन्नति को दृष्टिगत रखते हुये लर्निग सेंटर प्रारम्भ करने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए गए थे तद्नुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस लाईन में सम्पूर्ण सुविधाओं से युक्त स्मार्ट लर्निग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया रतलाम जिले में उक्त लर्निग सेंटर में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के परिवारजन बच्चे/बच्चियों तथा स्थानीय आमजन के बच्चों द्वारा इस लर्निंग सेंटर का लाभ लेकर अपने ज्ञान व कौशल का उन्नयन किया जा रहा है। पुलिस लाईन में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर पर नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राय, रक्षित निरीक्षक रतलाम श्री जगदीश पाटिल, सूबेदार श्री मति मोनिका सिंह द्वारा भी बच्चो को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …