Breaking News

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आग्रह,

रतलाम, 

24/Jul/2024,

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप से वल्लभ भवन, मंत्रालय में गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से वेट और जीएसटी के अंतर की लम्बित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एग्बीशन सेंटर के अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने और स्ट्रीट लाईट एवं ड्रेनेज की जर्जर व्यवस्था को शीघ्र ठीक कराने का आग्रह किया। मंत्री श्री काश्यप ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वे समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगें। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन अध्यक्ष विजय गौर, योगेश गोयल, मदनलाल गूजर, सुनील खाब्या और पंकज बिंद्रा आदि सदस्य शामिल थे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …