Breaking News

शहर में दो नए फोरलेन के लिए पंद्रह करोड़ रूपए का प्रावधान मंत्री चेतन्य काश्यप,

रतलाम,

11/Feb/2024,

रतलाम शहर को नगर से महानगर बनाने के प्रयास लगातार जारी है। शहर में चारों तरफ अब फोरलेन सड़के होगी। विकास की इसी कड़ी में अब पंद्रह करोड़ रूपए की लागत से दो नए फोरलेन बनेंगे। इनमें एक फोरलेन महू रोड़ बस स्टैण्ड से महू-नीमच फोरलेन बाईपास तक एवं दूसरा ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होना है। सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि उक्त दोनों मार्गों के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान 2023-24 में राशि आवंटन के प्रावधान किये गये है। इन सड़क निर्माण कार्यों को लोक निर्माण विभाग के अपरीक्षित मद के रूप में शामिल किया गया है। इसमें 1 हजार 110 लाख रूपए की लागत से 2.70 किलोमीटर लंबाई के महू नीमच मार्ग बस स्टैण्ड से महू-नीमच फोरलेन बाईपास तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इसी प्रकार 390 लाख रूपये की लागत से 1.20 किलोमीटर लंबा ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इन दोनों ही कार्यों के लिए प्रतीक आवंटन राशि भी जारी हो गई है।

Check Also

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन, जिले के 6 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी को 12 वर्ष के निरंतर कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, पुलिस को 19 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में मिली सफलता, दो मोटर साईकिल की आपसी में भिड़ंत घायल हुए दो बुजुर्ग व्यक्तियों वानों ने पहुँचाया अस्पताल,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक …