Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उच्चस्तरीय बैठक में दिए अहम निर्देश, ट्रामा सेंटर जिला चिकित्सालय मे कूल्हे का सफल ऑपरेशन,

रतलाम

10/May/2025,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा परम धर्म है और ताज़ा हालातों को देखते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरी नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएसभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि राष्ट्र विरोधी किसी भी प्रचार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की लिए प्रेरित और सूचित करें। केंद्रीय और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की चहुंओर सुरक्षा पर अत्यंत विशेष ध्यान दिया जाये। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्यअग्निशमन सेवाओं को और मजबूत कर लें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की अद्यतन सुरक्षा व्यवस्थाओंनागरिक सुविधाओं की स्थिति और विभागीय समन्वय की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि किन्हीं भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सभी विभाग तत्परता और सजगता के साथ तैयार रहें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने तक नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड अमला अवकाश पर न जाये।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैनअपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटियाअपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरापुलिस महानिदेशक कैलाश मकवानाडीजी होमगार्ड अरविंद कुमारएडीजी गुप्तवार्ता श्री ए. साईं मनोहरसैन्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिवप्रमुख सचिवसचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रतलाम

10/May/2025,

सिविल सर्जन डॉक्टर एम.एस. सागर ने बताया कि शेर बानो पति अशफाक उम्र 65 वर्ष निवासी हाट की चौकी रतलाम की घर मे गिरने से कूल्हे की हड्डी टूट गयी थी। गरीब परिवार से होने के कारण महंगा इलाज करवाने में असक्षम थी। उन्हें 2 मई को जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर लाया गया था जहाँ प्राथमिक जाँच एवं एक्स-रे करवाकर डॉक्टर्स ने बताया कि कूल्हे की हड्डी टूट गयी है, ऑपरेशन करके कूल्हे का गोला बदलना पड़ेगा।

मरीज को खून की कमी एवं उम्र अधिक होने के कारण जोखिम भरा ऑपरेशन था लेकिन जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत निनामाडॉ. अभिनव जैन एवं डॉ. ऐश्वर्या महाजन की टीम ने सफल ऑपरेशन किया जिसमें निश्चचेतना विशेषज्ञ डॉ. महेश मौर्य का भी सराहनीय योगदान रहा। सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल वार्ड ओ टी स्टॉफ एवं सभी डॉक्टर्स की बहुत सराहना की एवं आयुष्मान योजना मे निःशुल्क इलाज एवं सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम का धन्यवाद दिया।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …