Breaking News

जिले में प्राइवेट स्कूल मनमर्जी से किसी दुकान विशेष से शैक्षणिक सामग्री क्रय करने हेतु पालकों को विवश नहीं कर पाएंगे,विज्ञान-तकनीक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ें, शासन व समाज उनके साथ है मुख्यमंत्री डॉ. यादव,

रतलाम,

13/Feb/2024,

जिले के सभी एसडीएम तथा शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करें कि प्राइवेट स्कूल अपनी मनमर्जी से किसी दुकान विशेष से विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए विवश नहीं करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा सोमवार शाम संपन्न समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णवअपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोईडॉ. शालिनी श्रीवास्तवएसडीएम श्री संजीव पांडे सहित जिलाधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सामग्री विद्यार्थियों द्वारा क्रय करने के सम्बन्ध में जिला दंडाधिकारी स्तर से धारा 144 के तहत आदेश जारी किया जा चुका है। इस आदेश का पूर्णतः पालन सभी एसडीएम तथा जिला शिक्षा विभाग द्वारा करवाया जाएगा। इसी तरह प्राइवेट स्कूलों में फीस की एक निश्चित सीमा निर्धारित रहेगीशासन द्वारा जारी नियमों के तहत ही प्राइवेट स्कूल एक सीमा तक फीस तथा पैनल्टी वसूल कर सकेंगे। इस संबंध में भी सख्ती से नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा द्वारा कलेक्टर के विभिन्न आदेशों का पालन नहीं करना पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा श्री शर्मा की जारी माह की सैलरी रोके जाने तथा एक अन्य प्रकरण में कल्ोक्टर के आदेश का पालन नहीं करने पर श्री शर्मा का तीन दिवस का वेतन राजसात करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए  बैठक में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा विभिन्न कार्यों की जांच नगर निगम को विगत दिनों सौंपी जाने तथा जांच कार्य पूर्ण नहीं करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने अन्य अधिकारियों को जांच कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं लिए जाने पर कल्ोक्टर ने कहा कि नगर निगम के संबंध में नगरीय विकास विभाग को पत्र लिखा जाएगा कि नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग द्वारा भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण नहीं किए जाने पर कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। विभाग के पास 330 लाडली बहना संबंधी शिकायतें लंबित है। बताया गया कि विभाग ने मात्र 10 शिकायतों का निराकरण विगत 15 दिवसों में किया है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में जिले के नगर पालिका अधिकारियों द्वारा अपेक्षित कार्य नहीं किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शहरी विकास अभिकरण अधिकारी श्री पाठक को निर्देशित किया कि वह नगर पालिका अधिकारियों की बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए समीक्षा करें। बताया गया कि जावरा नगर पालिका की 100 दिवस से ऊपर 67 शिकायतें लंबित है। इसी प्रकार आलोट में 49 शिकायतें लंबित हैं बैठक में कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान कहा कि अब अपर कलेक्टर श्री मंडलोई निर्माण विभागों के भू आवंटन के मामलों में समन्वय करेंगे ताकि भूमि के आवंटन में देरी नहीं होइस संबंध में कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के मध्य भू आवंटन को लेकर उचित समन्वय नहीं पाए जाने पर दोनों विभागों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृति के संबंध में अनुमोदन समय सीमा में नहीं पाए जाने पर समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य तथा एक अन्य स्कूलों के प्राचार्यों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने उनके द्वारा विगत दिनों शहर में किए गए रसोई गैस सिलेंडर गोडाउंस के निरीक्षण पर चर्चा करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर में मौजूद गैस गोडाउंस को शहर के बाहर शिफ्ट किए जाने हेतु कार्य योजना बनाकर मंगलवार दोपहर तक प्रस्तुत करें।

रतलाम,

13/Feb/2024,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिवस विज्ञान में महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने और इसे रेखांकित करने को समर्पित है। इस उद्देश्य से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है और इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मैं स्वयं गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूँ। विश्व के सभी देशों की दृष्टि से यह दिन महत्वपूर्ण तो है ही परंतु भारत के संदर्भ में इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस की महत्ता और अधिक बढ़ जाती हैक्योंकि हमारी संस्कति में सदैव मातृ शक्ति को सम्मान दिया गया है। हमारे यहाँ ज्ञान की देवी सरस्वती और धन की देवी लक्ष्मी हैं तथा हम देश को भी भारत माता के स्वरूप में स्वीकार करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश की प्रथम नागरिक महिला ही हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं। यह लोकतंत्र की सुंदरता हैऔर इस व्यवस्था से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हम सबके मन में सम्मान बढ़ा है। यह इस बात का भी संकेत है कि हमारे देश में महिलाओं के लिए सभी पदों व संभावनाओं के लिए द्वार खुले हैंवे आगे बढ़ने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेंशासन और समाज उनके साथ है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 12 जनजातीय जिलोंआईटीआईपॉलिटेक्निकइंजीनियरिंग कॉलेजों की बहनों को सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी विज्ञान के क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत हैं। माताओं-बहनों की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है। बहन-बेटियों के विज्ञानतकनीक और इंजीनियरिंग की दिशा में आगे बढ़ने से देश-प्रदेश की दशा और दिशा बदलेगी। हमारे सभी आईटीआईपॉलिटेक्निकइंजीनियरिंग कॉलेज में समय की माँग और आवश्यकतानुसार विश्व स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। जिसे यूनेस्को और द्वारा नागरिक समाज की साझोदारी के साथ समन्वित रूप से क्रियान्वित किया जाता है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं में सिंगल क्लिक से विभिन्न पाठ्यक्रमों व प्रशिक्षण सत्रों का डिजिटली शुभारंभ किया। इंडो जर्मन इनिशियेटिव फॉर टेक्निकल एजुकेशन (IGnITE) अंतर्गत प्रदेश की सभी शासकीय आईटीआई में इंडस्ट्रियल सेफ्टी ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया। आईआईटी दिल्ली के सहयोग से ऑनलाईन मोड में ट्रेनिंग के लिए जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं इंटरनेट ऑफ थिंग के कोर्स और ब्लॉकचेन बिल्डर टेक्नोलॉजी कोर्स का उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज में शुभारंभ किया। इसी प्रकार एसव्ही पॉलिटेक्निक भोपाल में वर्चुअल रियालिटी और ऑगमेटेड रियालिटी कोर्स का भी शुभारंभ किया गया। आईआईटी इंदौर के सहयोग से महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज भोपाल में प्रोक्योरमेंट एसेन्शियल फॉर स्टूडेंट एडवांसमेंट (PESA) कोर्स का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीखो कमाओ योजना में आठ हजार चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 6 करोड़ 60 लाख रूपए स्टाइपेंड सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसटीईएम (साइंसटेक्नॉलॉजीइंजीनियरिंगमैथ्स) क्षेत्र में निपुण महिलाओं का सम्मान किया और रोजगार मेलों में चयनित महिला अभ्यर्थियों कुमारी महक शुक्रवारेकुमारी रूबी सिंह यादवकुमारी ऐश्वर्या तिवारीकुमारी रागिनी रावतकुमारी श्रद्धा कुशवाहकुमारी आरती कुदापे आदि को ऑफर लेटर वितरित किए अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास श्री मनु श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश में विज्ञानतकनीकीइंजीनियरिंग और गणित की शिक्षा (स्टेम) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजोंआई.टी.आई.पॉलिटेक्निक और यूएन वूमेन के सहयोग से इस दिशा में विशेष प्रयाए हो रहे हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महिला पॉलेटिक्नक भोपाल की छात्राओं ने हस्तनिर्मित अंगवस्त्रम भेंट कियाजिसमें छात्राओं ने स्वयं राम मंदिर का चित्र बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कौशल विकास विभाग द्वारा श्रीराम का विशाल चित्र भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवालअध्यक्ष कौशल एवं रोजगार निर्माण बोर्ड श्री शैलेन्द्र शर्माकंट्री हेड यूएन वूमेन सुश्री सुजेन फरग्यूसनसीनियर प्रोफेसर आईआईटी श्री देवाशीष मित्रा तथा विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाएं तथा इंजीनियरिंग व तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

Check Also

हनुमान जन्मोत्सव नृत्य नाटिका को नागरिकों ने देखा व सराहा, महापौर प्रहलाद पटेल ने किया आरोग्य हिन्द व्यायाम शाला अखाड़े स्वागत व सम्मान,

🔊 Listen to this रतलाम, 14/Apr/2025 नगर निगम द्वारा 8 से 12 अप्रैल तक आयोजित …