Breaking News

अवैध नशे के विरुद्ध कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही जानिए पूरा मामला,

बिलासपुर संभाग  (छ. ग.)

23/Oct/2023,

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेन्द्र शुक्ला द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीली दवाई के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का से मार्गदर्शन प्राप्त होने पर साइबर सेल प्रभारी कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी नवीन पटेल के नेतृत्व में मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि पंप हाउस अटल आवास मोहल्ले में दो संदिग्ध लड़के भारी मात्रा में अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली दवा को घुम घुमकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर टीम के द्वारा मौके पर घेराबंदी कर पंप हाउस अटल आवास कोरबा में आरोपी दीपक साहू निवासी पंप हाउस अटल आवास क्रमांक 20 चौकी सीएसईबी जिला कोरबा एवं फेकू लाल चौहान निवासी चाकाबूड़ा थाना बाकी मोंगरा जिला कोरबा के कब्जे से अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली दवा pyeevon spas plus, spasmo proxyvon plus, nitrosun, nitravet, Rlam, alipra, trakem नामक कैप्सूल 1894 नग तथा टेबलेट 3445 नग एवं 13 नग onerex सिरप कीमती करीब 38302/- को जप्त कर धारा 21 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है उक्त की कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी, उप निरीक्षक नवीन पटेल चौकी प्रभारी सीएसईबी, सउनि छेदीलाल जाटवार, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पांडे, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर,आरक्षक देवनारायण कुर्रे, इंद्रपाल सिंह, रितेश शर्मा, सुशील यादव, आलोक टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …